रवीना टंडन, फराह खान और भारती सिंह पर पुलिस ने की FIR , संगीन मामले में केस दर्ज

Summary :

सेलिब्रिटी होने के जितने फायदे है उतने नुक्सान भी है और ये बात इन दिनों अभिनेत्री रवीना टंडन, कॉमेडियन भारती सिंह और निर्देशक फराह खान को काफी टेंशन भी दे रही होगी। हाल ही में इन तीनों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गयी है और पुलिस ने इनके खिलाफ FIR दर्ज की है।

सेलिब्रिटी होने के जितने फायदे है उतने नुक्सान भी है और ये बात इन दिनों अभिनेत्री रवीना टंडन, कॉमेडियन भारती सिंह और निर्देशक फराह खान को काफी टेंशन भी दे रही होगी। हाल ही में इन तीनों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गयी है और पुलिस ने इनके खिलाफ FIR दर्ज की है।
इन तीनों मशहूर हस्तियों के फैंस के लिए ये बुरी खबर है और बता दें इनपर एक शो के दौरान के धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप लगा है। जानकारी के मुताबिक़ पंजाब में इनके खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 
बता जा रहा है कि इन तीनों ने एक कॉमेडी शो के दौरान इन्होने ईसाई धर्म को लेकर कुछ शब्द कहे जो लोगों को पसंद नहीं आये है। शिकायत में कहा गया है की इन्होने ईसाई धर्म को लेकर जिन शब्दों का इस्तेमाल किया है उससे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है और धर्म का अपमान हुआ है। 
ये कॉमेडी प्रोग्राम क्रिसमस के मौके पर ही प्रसारित किया गया था। अमृतसर के अजनाला में शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने IPC की धारा 295-A के तहत केस दर्ज किया है। रवीना, भारती और फराह खान के खिलाफ  बाद मामला दर्ज कर लिया है। 
एसएसपी विक्रम जीत दुग्गल ने इस मामले की पुष्टि करते हुए बताया है कि जांच में वीडियो को सही पाया गया है और पुलिस ने मामले में कार्यवाही करते हुए FIR दर्ज की है। अब पुलिस इस मामले में तीनों से पूछताछ कर सकती है। 
बता दें रवीना टंडन हाल ही में CAA और NRC को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शनों के दौरान भी अपने ट्वीट को लेकर काफी ट्रोल हुई थी। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर एक कार्टून तस्वीर शेयर की थी जिसमे protest और vandalize की स्पेलिंग गलत थी।  यूजर्स ने जबरदस्त ट्रोल किया था। 

Ujjwal Jain