कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व मध्य प्रदेश के पूर्व CM दिग्विजय सिंह कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने इसकी जानकारी मंगलवार को खुद सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर दी। इसमें उन्होंने कहा, “मेरा कोविड पॉजिटिव आया है। मुझे 5 दिनों के लिए आराम करने के लिये कहा गया है। इसलिए मैं कुछ समय के लिए नहीं मिल पाऊंगा। क्षमा करें। आप सभी भी कोविड से बचने के लिए अपना ख़्याल रखें।” इससे पहले भी वो दो बार कोरोना से संक्रमित पाए जा चुके हैं। ऐसे में डॉक्टरों ने अब उन्हें आराम करने की सलाह दी है।
- मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्वजय सिंह कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं
- उन्होंने इसकी जानकारी सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर दी
- इससे पहले भी वो दो बार कोरोना से संक्रमित पाए जा चुके हैं
- डॉक्टरों ने अब उन्हें आराम करने की सलाह दी है
रक्षाबंधन की दी थी बधाई
बता दें कि रक्षाबंधन के मौके पर उन्होंने सागर जिले में प्रताड़ित दलित समुदाय के साथ राखी का त्योहार मनाया था। उन्होंने यहां एक दलित परिवार से राखी भी बंधवाई थी। इससे पहले, उन्होंने रक्षाबंधन की बधाई दी थी। उन्होंने अपने सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर लिखा था, “आज प्रेम सद्भाव भाईचारे का त्यौहार “भुजरिया” है। साल भर में हम से कोई गलती हुई हो या हमारे कथन या व्यवहार से किसी को दुख पहुंचा हो तो कृपया क्षमा करें। सभी देशवासियों को “भजरियों” की राम राम।“
21 जुलाई तक दुनिया भर में 77.5 करोड़ मामले
WHO की रिपोर्ट में कहा गया कि महामारी की शुरुआत से लेकर 21 जुलाई तक दुनिया भर में 77.5 करोड़ से अधिक मामलों की पुष्टि हुई है और 70 लाख से अधिक मरीजों की मौत हो चुकी है। कोविड के कारण सबसे अधिक अस्पताल में भर्ती होने और आईसीयू में भर्ती होने की सूचना अमेरिका और यूरोपीय क्षेत्र के देशों से मिली है। दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र की बात करें तो थाईलैंड (6,704 नए मामले और 35 मौतें) में संक्रमण का असर सबसे ज्यादा है। उसके बाद भारत (908 नए मामले और दो मौतें) और बांग्लादेश (372 नए मामले और एक मौत) का स्थान रहा। रिपोर्ट में कहा गया है कि वैश्विक स्तर पर जेएन. 1 के मामले सबसे अधिक आए हैं। इस वेरिएंट के मामले 135 देशों में पाए गए हैं। सार्स कोव-2 के वेरिएंट केपी. 3.1.1 और एलबी. 1, जो कि जेएन. 1 के वंशज हैं, वैश्विक स्तर पर उनके मामले बढ़ रहे हैं। इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के कोविड डैशबोर्ड के अनुसार, भारत के कई राज्यों में कोविड के मामलों में वृद्धि देखी जा रही है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम, महाराष्ट्र, मेघालय, राजस्थान और पश्चिम बंगाल में पांच प्रतिशत से ज्यादा की पॉजिटिविटी रेट देखी जा रही है।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



