Oddisha /Prabhas Kumar Singh: उड़ीसा में बीजद में बड़ी हुई है दरअसल आज दिल्ली के भाजपा मुख्यालय में ओडिशा की बरगढ़ सीट से बीजू जनता दल के लोकसभा से पूर्व सांसद रहे प्रभास सिंह ने भाजपा का दामन थाम लिया। इस दौरान वे बीजू जनता दल पर काफी मुखर होकर निशाना साधा।
Highlights:
- बीजू जनता दल लोकसभा के पूर्व सांसद प्रभास सिंह ने थामा बीजेपी का दामन
- पार्टी छोड़ने की सबसे बड़ी वजह बताया सम्मान की कमी
बीजेडी के पूर्व सांसद प्रभास कुमार सिंह लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान से महज कुछ दिन पहले ही आज बीजेपी में शामिल हो गए। प्रभास ने बताया की उनके बीजेपी में शामिल होने की सबसे बड़ी वजह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं जिनके काम से मैं काफी प्रभावित हूँ। प्रभास ने इसी के साथ ओडिशा के मुख्यमंत्री बीजू पटनायक के नेतृत्व वाली पार्टी की आलोचना भी की।
पार्टी छोड़ने की सबसे बड़ी वजह
प्रभास ने कहा कि बीजू जनता दल (बीजेडी) में कोई “गरिमा और स्वाभिमान” नहीं है। सिंह ने इसी के साथ पार्टी मुख्यालय में भाजपा नेताओं के साथ मंच को संबोधित करते हुए कहा कि वो दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी में शामिल होने पर काफी खुश हैं।
बीजद उड़िया विरासत को कर रही अपमानित
यह मेरे लिए एक खास मौका है। मैं प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व और जनता के लिए किये गए कार्य की सराहना करता हूँ। बीजू जनता दल में मेरे आत्म सम्मान को ठेस पहुँचाया जा रहा था । BJD उड़िया संस्कृति, सम्मान और विरासत को लेकर कोई काम नहीं कर रही थी। प्रभास ने कहा कि मोदी के नेतृत्व और युवाओं, महिलाओं, किसानों और गरीबों सहित समाज के विभिन्न वर्गों के लिए पिछले 10 वर्षों में भाजपा सरकार ने अद्भुत कार्य किया है।


Download Android App
Download iOS App




