महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री कृपाशंकर सिंह ने मंगलवार को कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया और कहा कि वह अनुच्छेद 370 को हटाये जाने का विरोध करने संबंधी पार्टी के रुख से सहमत नहीं है।
मुंबई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि वह ‘‘उचित समय’’ पर अपने राजनीतिक रुख का खुलासा करेंगे। उन्होंने साथ ही कहा कि वह भाजपा में शामिल नहीं होने जा रहे है।
उन्होंने कहा, ‘‘मैंने कांग्रेस छोड़ दी है क्योंकि मैं जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाये जाने का विरोध करने संबंधी पार्टी के रूख से सहमत नहीं हूं।’’
सिंह कांग्रेस की मुंबई इकाई के प्रमुख रह चुके हैं और वह 15 वर्षों तक कांग्रेस-राकांपा गठबंधन सरकार में मंत्री भी रहे थे।


Download Android App
Download iOS App



