Dhananjay Singh Jail: जौनपुर की MPMLA कोर्ट ने नमामि गंगे परियोजना प्रबंधक अभिनव सिंघल से जुड़े चार साल पुराने अपहरण केस में पूर्व सांसद धनंजय सिंह को 7 साल की सजा सुनाई है। इसके अलावा अदालत ने उस पर 50 हजार का जुर्माना भी लगाया है। इससे पहले पूर्व सांसद धनंजय सिंह जब पुलिस कोर्ट लेकरत पहुंची तब कोर्ट के बाहर उनके समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की।
Highlights
- पूर्व सांसद धनंजय सिंह को 7 साल की सजा
- 4 साल पुराना अपहरण का है मामला
- जौनपुर MPMLA कोर्ट ने सुनाया फैसला
पूर्व सांसद धनंजय सिंह को 7 साल की सजा
कोर्ट ने पूर्व सांसद धनंजय सिंह को इस मामले में 5 मार्च को दोषी करार दे दिया था। पूर्व सांसद धनंजय सिंह को MPMLA कोर्ट ने 10 मई 2020 में सीवर ट्रीटमेंट प्लांट के मैनेजर अभिनव सिंघल को धमकी और अपहरण के मामले में दोषी पाया था। कोर्ट द्वारा दोषी करार देने के बाद पूर्व सांसद को पुलिस हिरासत में जेल भेज गया था।
4 साल पुराना अपहरण का है मामला
बता दें कि मुजफ्फरनगर निवासी जौनपुर के नमामि गंगे के प्रोजेक्ट मैनेजर अभिनव सिंघल ने 10 मई 2020 को लाइन बाजार थाने में अपहरण, रंगदारी मांगने व अन्य धाराओं में धनंजय सिंह व उनके साथी संतोष विक्रम पर FIR दर्ज कराइ थी। उन्होंने कहा था कि संतोष विक्रम दो साथियों के साथ वादी का अपहरण कर पूर्व सांसद के आवास पर ले गया। वहां धनंजय सिंह ने वादी को कम गुणवत्ता वाली सामग्री की आपूर्ति करने के लिए दबाव बनाया। इनकार करने पर धमकी देते हुए रंगदारी मांगी।


Download Android App
Download iOS App



