देश में मॉब लिंचिंग की बढ़ती घटनाओं पर पूर्व PM मनमोहन सिंह ने जताई चिंता

Summary :

मनमोहन सिंह ने कहा कि इस सरकार में पिछले कुछ वर्षो में बढ़ता सांप्रदायिक ध्रुवीकरण, असहिष्णुता और मॉब लिंचिंग चिंताजनक है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्य सभा सांसद मनमोहन सिंह ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला करते हुए अपना रोष व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इस सरकार में पिछले कुछ वर्षो में बढ़ता सांप्रदायिक ध्रुवीकरण, असहिष्णुता और मॉब लिंचिंग जैसी हिंसक व घृणित घटनाओं कि वजह से हमारे देश के लोगों पर और देश की राजनीति में गलत प्रभाव पड़ रहा है।
उन्होंने आगे कहा कि हाल के कुछ समय से समाज में नफरत फैलाने वाले समूह और कानून को अपने हाथ की कटपुतली बनाने वाले देश के माहौल को बिगाड़ने में लगे हुए है। जिनसे असहिष्णुता, सांप्रदायिक ध्रुवीकरण और हिंसा बढ़ रही है। 
 
इन सब से हमारी राजनीति पर बुरा असर पड़ रहा है इसके अलावा मनमोहन सिंह ने कहा कि ऐसी घटनाएं देश की शांति, राष्ट्रीय एकता और सांप्रदायिक सौहार्द पर फर्क डालती है। हमें ऐसा करना होगा कि नफरत फैलाने वाले लोगों को गिरफ्तार कराया जाएं और उन्हें कानून के द्वारा सख्त सजा मिले।  

Desk Team