इस अस्पताल की ये 9 नर्सें हुई थीं एक-साथ प्रेग्नेंट, अब दिया बच्चों को जन्म, देखें तस्वीरें

Summary :

अमेरिका के मेन मेडिकल सेंटर से कुछ महीने पहले खबर सामने आई थी कि वहां की 9 नर्से एक साथ प्रेग्नेंट हो गईं हैं। अब खबर सामने आ रही है कि उन सभी 9 प्रेग्नेंट नर्सों

अमेरिका के मेन मेडिकल सेंटर से कुछ महीने पहले खबर सामने आई थी कि वहां की 9 नर्से एक साथ प्रेग्नेंट हो गईं हैं। अब खबर सामने आ रही है कि उन सभी 9 प्रेग्नेंट नर्सों ने बच्चे को जन्म दे दिया है। 
सोशल मीडिया पर इन सभी नर्सों की एक तस्वीर खूब वायरल हुई थी। इन सभी नर्सों के न्यू बॉर्न बच्चों की तस्वीर अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इन 9 नर्सों की क्यूट बच्चों की तस्वीर को आप भी देखिए। 

View this post on Instagram

It was so much fun photographing this group of 9 labor and delivery nurses from Maine! These ladies all work together and delivered their babies between April and July. I hope someday these babies know just how special the work their mama’s do is. My kids are 11 and 9 now but I am still so thankful for the L&D nurses that were by my side when I delivered them ❤ It was a pleasure to photograph this group and see the special connection they have. The babies ranged in age from 3 weeks to 3.5 months! #carlymurrayphotography #maine #mainenewbornphotography #mainenewbornphotographer #laboranddelivery #birth #9 #maine #mainenurses #mainebabies #mainenewborn #portlandmaine #southernmaine #L&D #hospital

A post shared by Carly Murray Photography (@carlymurrayphotography) on

हॉस्पिटल के डिलीवरी यूनिट की यह सारी ही नर्से हैं। अप्रैल से जुलाई के बीच हॉस्पिटल की इन सभी 9 नर्सों की डिलीवरी होनी थी। इस हॉस्पिटल ने इन सभी नर्सों की डिलीवरी से पहले अपने फेसबुक पेज पर बेबी बम्प के साथ इनकी तस्वीरें शेयर की थीं और साथ ही इनकी डिलीवरी डेट के बारे में भी जानकारी दी थी। 
हॉस्पिटल ने तब नर्सों की तस्वीर के साथ कैप्‍शन में लिखा था कि,  “How’s this for a baby boom?  हॉस्पिटल ने लिखा कि हमारी 9 नर्सों यानी जिसमें से 8 फोटो में हैं अप्रैल से जुलाई के बीच बच्चे को जन्म दे सकती हैं। बधाई!

इतना ही नहीं मेन हेल्थ के अनुसार, इन नर्सेज की यही यूनिट डिलीवरी रूप में भी दिखने वाली है। ये एक-दूसरे के सपोर्ट के लिए डिलीवरी रूम में ही साथ रहने वाली हैं। नर्सों की डिलीवरी के बाद की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब छा रही हैं। 
इस तस्वीर को अब तक हजारों लोगों ने पसंद किया है और साथ ही कमेंट में एक-दूसरे को बधाई भी दे रहे हैं। जबकि कई लोग यह भी कह रहे हैं कि इन्होंने यह एक साथ प्लान किया होगा। बता दें कि कुछ ऐसी भी नर्सें हैं जिनका यह पहला बच्चा है तो कुछ ऐसी हैं जिनका यह दूसरा और तीसरा बच्चा है। इन सभी की डिलीवरी को लेकर पूरा हॉस्पिटल और यह नर्से बहुत उत्साहित है। 

Desk Team