पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनमोहन सिंह को अस्वस्थ होने पर रविवार रात अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक़ सिंह को सीने में दर्द की शिकायत के बाद एम्स में दाखिल किया गया है।
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के शीघ, स्वस्थ होने की कामना की है। कमलनाथ ने ट्वीट के माध्यम से कहा‘पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी के अस्वस्थ होने की जानकारी अभी मिली। ईश्वर से उनके शीघ, स्वस्थ होने की कामना करता हूं।‘
देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी के अस्वस्थ होने की अभी जानकारी मिली।
ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।— Office Of Kamal Nath (@OfficeOfKNath) May 10, 2020
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मनमोहन सिंह के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और ट्वीट करके कहा कि वो पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को एम्स में भर्ती कराने के बाद काफी चिंतित हैं।
Much worried to know former PM Dr. Manmohan Singh ji has been admitted to AIIMS. I wish him speedy recovery and pray for his good health and long life.
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) May 10, 2020
बता दें, पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस नेता डॉ. मनमोहन सिंह की उम्र 87 वर्ष है और उन्हें एम्स के कार्डियो थोरासिक वॉर्ड में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर उनका उपचार कर रहे हैं और उम्मीद है की वो जल्द स्वस्थ हो जायेंगे।


Download Android App
Download iOS App



