कांग्रेस में शामिल हुए पंजाब के पूर्व एडीजीपी गुरिंदर सिंह ढिल्लों

Summary :

Punjab / Delhi: पूर्व आईपीएस और एडीजीपी पंजाब रह चुके गुरिंदर सिंह ढिल्लों मंगलवार को कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। दिल्ली कांग्रेस मुख्यालय में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ली। गुरिंदर सिंह ढिल्लों को कांग्रेस की सदस्यता दिलाते समय पंजाब कांग्रेस के वर्तमान प्रभारी देवेंद्र यादव मौजूद रहे। Highlights: पंजाब के पूर्व एडीजीपी गुरिंदर सिंह ढिल्लों कांग्रेस में हुए शामिल पूर्व एडीजीपी गुरिंदर सिंह ढिल्लों 1997 बैच के आईपीएस अधिकारी अपने आप को पिंजरे से आजाद महसूस कर रहे हैं: गुरिंदर सिंह ढिल्लों   एडीजीपी गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने 30 अप्रैल को नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में उन्होंने पार्टी…

Delhi Gurinder Singh Dhillon

Punjab / Delhi: पूर्व आईपीएस और एडीजीपी पंजाब रह चुके गुरिंदर सिंह ढिल्लों मंगलवार को कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। दिल्ली कांग्रेस मुख्यालय में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ली। गुरिंदर सिंह ढिल्लों को कांग्रेस की सदस्यता दिलाते समय पंजाब कांग्रेस के वर्तमान प्रभारी देवेंद्र यादव मौजूद रहे।

Highlights:

  • पंजाब के पूर्व एडीजीपी गुरिंदर सिंह ढिल्लों कांग्रेस में हुए शामिल
  • पूर्व एडीजीपी गुरिंदर सिंह ढिल्लों 1997 बैच के आईपीएस अधिकारी
  • अपने आप को पिंजरे से आजाद महसूस कर रहे हैं: गुरिंदर सिंह ढिल्लों

 

एडीजीपी गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने 30 अप्रैल को नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ली। इस दौरान पूर्व आईपीएस की पत्नी और परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे।

गुरिंदर ढिल्लों को पंजाब की फिरोजपुर सीट से बनाया जा सकता है उम्मीदवार

कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक गुरिंदर ढिल्लों को पंजाब की फिरोजपुर सीट से उम्मीदवार बनाया जा सकता है। गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने कुछ दिन पहले ही वीआरएस के लिए आवेदन किया था। जिसे पंजाब सरकार ने स्वीकृत कर लिया है। वीआरएस स्वीकारने  6 दिन बाद ही उन्होंने मंगलवार को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

पूर्व एडीजीपी गुरिंदर सिंह ढिल्लों 1997 बैच के आईपीएस अधिकारी

कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के बाद गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने कहा कि पार्टी हाईकमान उन्हें जो भी कार्यभार सौंपेगा। वह उसे पूरी शिद्दत से पूरा करेंगे। कांग्रेस के पंजाब प्रभारी देवेंद्र यादव ने बताया कि पंजाब के पूर्व एडीजीपी गुरिंदर सिंह ढिल्लों 1997 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। यादव के मुताबिक ढिल्लों ने पंजाब में आतंकवाद और कई चुनौतीपूर्ण स्थितियों में अपनी बेहतरीन कार्य कुशलता का परिचय दिया है।

अपने आप को पिंजरे से आजाद महसूस कर रहे हैं: गुरिंदर सिंह ढिल्लों

बता दें कि गुरिंदर सिंह ढिल्लों के पास पंजाब पुलिस में स्पेशल एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर का चार्ज संभाल चुके हैं। वीआरएस मिलने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए कहा था कि वह अपने आप को पिंजरे से आजाद महसूस कर रहे हैं। ढिल्लों तकरीबन 30 साल तक पुलिस सेवा में रहें हैं।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Desk News