उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री ने बुधवार को बताया कि जिस कार में वे यात्रा कर रहे थे, वह एक दिन पहले काशीपुर जाते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी, जिससे वे मामूली चोट का शिकार हो गए।
अस्पताल में कराया चेकअप
मंगलवार को जब रावत हलद्वानी से उधम सिंह नगर के काशीपुर जा रहे थे उस दौरान बाजपुर में एक डिवाइडर उनकी कार टकरा गई। मीडिया ऐप एक्स पोस्ट में रावत ने बताया, टक्कर के बाद उन्हें हल्के झटके महसूस हुए, जिसके बाद उन्होंने अस्पताल में अपना चेकअप कराया।
पहले से स्वास्थ्य में सुधार
उन्होंने कहा, कुछ दोस्तों ने इस घटना के बारे में सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है जिससे कुछ लोगों में चिंता बढ़ सकती है। चिंता की कोई बात नहीं है। मैं बिल्कुल ठीक हूं और मेरे सहकर्मी भी ठीक हैं।


Download Android App
Download iOS App



