मध्य प्रदेश में कांग्रेस के उम्मीदवार उतरने के बाद पार्टी में राजनीति कलंह बढ़ता देख कांग्रेस ने उम्मीदवारों की लिस्ट में बदल किया है। कांग्रेस ने सुमावली, पपिरिया, बड़नगर और जावरा सीट के उम्मीदवारों में बदलाव किए हैं कांग्रेस ने सुमावली से कुलदीप सिकरवार की जगह अजब सिंह कुशवाहा, पिपरिया से गुरु चरण खरे की जगह विरेंद्र बेलवंशी, बड़नगर से राजेंद्र सिंह सोलंकी की जगह मुरली मोरवल और जावरा से हिम्मत श्रीमाल की जगह विरेंद्र सिंह सोलंकी को नए उम्मीदवार के तौर पर शामिल किया गया है।
नए उम्मीदवारों के नाम से नाराज थे कांग्रेस कार्यकर्ता
कांग्रेस ने जब से उम्मीरवारों की घोषणा की थी तब से ही पार्टी को बगावत का सामना करना पड़ रहा था। बता दें कि कांग्रेस कार्यकर्ता उम्मीदारवारों के नाम से इतने ना खुश थे कि अपनी ही पार्टी के खिलाफ सड़को पर प्रदर्शन कर रहे थे, और मांग कर रहे थे कि आलाकामना अपने फैसले पर फिर से विचार करें।
इससे पहले इन तीन प्रत्याशियों को गया था बदला
इससे कुछ दिनों पहले तीन प्रत्याशी बदले गए थे, कांग्रेस ने तीसरी सूची में बदलाव करते हुए कमलनाथ सरकार में विधानसभा अध्यक्ष रहे नर्मदा प्रसाद प्रजापति को नरसिंहपुर जिले की गोटेगांव (अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित) , दतिया से गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के खिलाफ राजेंद्र भारती और पिछोर से जहां से शैलेंद्र सिंह की जगह अरविंद सिंह लोधी को टिकट देकर विधानसभा के चुनावी मैदान में उतारा था।


Download Android App
Download iOS App



