आम आदमी पार्टी (आप) के आज प्रधानमंत्री कार्यालय तक मार्च को देखते हुए दिल्ली मेट्रो के चार स्टेशन पटेल चौक, केन्द्रीय सचिवालय, उद्योग भवन और जनपथ दो बजे के बाद बंद रहेंगे। लोक कल्याण मार्ग स्टेशन पहले से ही 12 बजे से बंद है। दिल्ली मेट्रो के प्रवक्ता ने यहां बताया कि पुलिस की सलाह के अनुसार लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन को 12 बजे यात्रियों के आवागमन के लिए बंद कर दिया गया था। इसके अलावा पटेल चौक, केन्द्रीय सचिवालय, उद्योग भवन और जनपथ स्टेशनों को भी दो बजे के बाद बंद करने का निर्णय लिया गया है।
ये स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे और इनसे यात्रियों का आवागमन नहीं होगा। हालाकि यात्री केन्द्रीय सचिवालय पर गाडियों को बदल सकेंगे। अन्य लाइनों पर सेवाएं सामान्य रहेंगी। उल्लेखनीय है कि भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की हड़ताल के विरोध में आम आदमी पार्टी आज मंडी हाउस से प्रधानमंत्री कार्यालय तक मार्च निकाल रही है। इसे देखते हुए दिल्ली पुलिस ने लुटियन जोन में सुरक्षा के कड़ इंतजाम किये हैं और कुछ क्षेत्रों में धारा 144 लागू कर दी है।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।


Download Android App
Download iOS App




