छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में सुरक्षा बलों ने आज सुबह मुठभेड़ में तीन महिलाओं समेत चार इनामी नक्सलियों को मार गिराया।इनके कब्जे से पुलिस से भारी मात्रा में असलहे भी बरामद किया है।
पुलिस महानिदेशक डी.एम.अवस्थी ने यहां प्रेस कान्फ्रेंस में यह जानकारी देते हुए बताया कि राज्य पुलिस की नक्सलियों से सम्बधित विशेष खुफिया इकाई(एसआईबी) द्वारा मुहैया करवाई गई जानकारी के आधार पर एसटीएफ की टीम धमतरी जिले में मेचका थाना क्षेत्र के सेंदबहरा जंगल में सर्चिंग के लिए गई थी,इनकी आज सुबह नक्सलियों से मुठभेड़ हो गई।दोनो तरफ की फायरिंग के बाद नक्सली जंगलों की ओर भाग गए।
उन्होने बताया कि सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ के बाद मौके पर चार शव बरामद किया।इनमें तीन महिलाएं थी।वहां से एक 303 बोर की राइफल,एक देशी कट्टा,पांच 12 बोर की बन्दूक,नक्सल सामग्री एवं दैनिक उपयोग की वस्तुओं को भी बरामद किया गया।उन्होने इसे सुरक्षा बलों की बड़ उपलब्धि करार दिया।
श्री अवस्थी ने बताया कि मारे गए नक्सलियों में प्रमिला उर्फ राजूला एवं राजू एसीएम के ऊपर पांच पांच लाख रूपए तथा दुर्गा एव मुन्नी पर एक एक लाख रूपए का इनाम घोषित था।इनके खिलाफ राज्य के विभिन्न थानों में हत्या,लूट,डकैती,आगजनी जैसे कई संगीन आपराधिक मामले दर्ज है।


Download Android App
Download iOS App



