वाइस एडमिरल जी अशोक कुमार ने आज नौसेना के उप प्रमुख का कार्यभार संभाल लिया। सैनिक स्कूल अमरावती नगर के भूतपूर्व छात्र और राष्ट्रीय रक्षा अकादमी खड़गवासला के कैडेट रहे वाइस एडमिरल कुमार को नौसेना की एक्जिक्युटिव ब्रांच में एक जुलाई 1982 को कमीशन मिला था। तीन दशक से भी लंबे कैरियर के दौरान उन्होंने स्टाफ और कमान के स्तर पर विभिन्न चुनौतीपूर्ण पदों पर कार्य किया है।
कोच्चि में 1989 में नेविगेशन एंड डायरेक्शन में विशेषज्ञता हासिल करने के बाद उन्होंने नौसेना के विभिन्न जलपोतों व्यास, नीलगिरी, रणवीर और विक्रांत में नेविगेटिंग ऑफिसर के रूप में काम किया।
वह आईएनएस कुलिश और रणवीर के कमांडिंग अफसर तथा आईएनएस ब्रह्मपुत्र के कार्यकारी अधिकारी भी रहे। फ्लैग रैंक हासिल करने के बाद वह फ्लैग अफसर ट्रेनिंग, दक्षिणी नौसेना कमान के चीफ ऑफ स्टाफ और महाराष्ट्र तथा गुजरात के फ्लैग अफसर जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहे। वाइस एडमिरल बनने के बाद वह राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के कमांडेंट और नौसेना के डिप्टी चीफ भी रहे।


Download Android App
Download iOS App



