G20 Summit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के रात्रिभोज में शामिल नहीं होंगे नवीन पटनायक

Summary :

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक (Naveen Patnaik) शनिवार को नयी दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मेजबानी में आयोजित G20 रात्रिभोज में शामिल नहीं होंगे।

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक (Naveen Patnaik) शनिवार को नयी दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मेजबानी में आयोजित G20 रात्रिभोज में शामिल नहीं होंगे। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। हालांकि, मुख्यमंत्री कार्यालय ने पटनायक के G20 रात्रिभोज में शामिल नहीं होने के पीछे कोई कारण नहीं बताया।
सूत्रों ने बताया कि ओडिशा में सत्तारूढ़ बीजू जनता दल के अध्यक्ष पटनायक अगले साल एक साथ होने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनाव की तैयारी पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं और पार्टी नेताओं के साथ चर्चा कर रहे हैं। बता दें कि राष्ट्रपति ने राज्यों के मुख्यमंत्रियों के अलावा भारत सरकार के सभी कैबिनेट और राज्य मंत्रियों और सचिवों को आमंत्रित किया है। रात्रिभोज दिल्ली के प्रगति मैदान में बने भारत मंडपम में भारत व्यापार संवर्धन संगठन परिसर के ‘मल्टी-फंक्शन हॉल’ में आयोजित किया जाएगा।

Desk Team