गडकरी ने संयुक्त अरब अमीरात के निवेशकों को किया आमंत्रित

Summary :

NULL

संयुक्त अरब अमीरात के निवेशकों को भारत में निवेश के लिए आमंत्रित करते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि वह भारत की बुनियादी विकास वृद्धि की गाथा का हिस्सा बनें और सरकार की महत्वाकांक्षी 24 लाख करोड़ रुपये की सागरमाला और भारतमाला परियोजनाओं में भाग लें। यह परियोजनाएं क्रांतिकारी साबित होंगी।

दुबई में भारत-संयुक्त अरब अमीरात व्यापार शिखर सम्मेलन को वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से संबोधित करते हुए गडकरी ने कहा कि भारत स्वच्छ गंगा मिशन और इससे जुड़ परियोजनाओं में भी संयुक्त अरब अमीरात के निवेशकों की भागीदारी चाहता है।  गडकरी के पास राजमार्ग, सड़क परिवहन, पोत परिवहन और नदी विकास मंत्रालयों का प्रभार है।  उन्होंने कहा, भारत के संयुक्त अरब अमीरात के साथ अच्छे संबंध हैं। संयुक्त अरब अमीरात के कई हितधारक भारत में निवेश कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतमाला को शुरु करने का

मजबूत निर्णय लिया है जहां हम दो साल में आठ लाख करोड़ रुपये की परियोजनाओं को शुरु करने की योजना बना रहे हैं।  उन्होंने कहा कि सीमाओं के साथ जुड़व, अंदरुनी रिंग रोड, आदिवासी क्षेत्रों और पर्यटन विकास के लिए ये परियोजनाएं महत्वपूर्ण हैं।  गडकरी ने सागरमाला परियोजना की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा हम 16 लाख करोड़ रुपये निवेश की उम्मीद कर रहे हैं जिसमें 4 लाख करोड़ रुपये बंदरगाहों के बीच संपर्क मार्ग और उनके आधुनिकीकरण पर निवेश होने हैं।

Desk Team