Gamdevi Market Complex Thane Fire: महाराष्ट्र के ठाणे रेलवे स्टेशन के पास गावदेवी सब्जी मंडी में भीषण आग लग गई। बता दें कि ठाणे नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार, आग सुबह लगभग 3:45 बजे ठाणे के नौपाड़ा इलाके में गोखले रोड पर स्थित गामदेवी सब्जी मंडी की इमारत में लगी। तड़के सुबह आग लगने के समय निवासी सो रहे थे, इसलिए आग शुरू में किसी की नजर में नहीं आई और धीरे-धीरे आग का तांडव पूरे बाजार में फैल गया।
Gamdevi Market Fire Complex Thane: दो गंभीर रूप से झुलसे

अधिकारियों ने बताया कि महाराष्ट्र के ठाणे में लगी भीषण आग में एक दमकलकर्मी और एक सुरक्षा गार्ड की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से झुलस गए। आग लगने के बाद बाजार से ऊंची लपटें उठने लगी और घने धुएं को देखकर इलाके में दहशत फैल गई। स्थानीय निवासियों ने दमकल विभाग को सूचना दी। अधिकारियों ने बताया कि बाजार में न केवल सब्जी की दुकानें थीं, बल्कि कपड़ों की कई दुकानें भी थीं।
Thane Market Fire Near Railway Station: दो लोगों की मौत

भीषण आग की सूचना मिलते ही छह दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गई और तुरंत आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया। इस दौरान आग में दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान सागर शिंदे (43) और कालू शंकर गाडेकर (53) के रूप में हुई है। अधिकारियों ने बताया कि शिंदे ठाणे अग्निशमन विभाग में स्टेशन अधिकारी के पद पर कार्यरत थे, जबकि गाडेकर नगर निगम में सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करते थे। इस घटना में दो अन्य लोग भी घायल हुए हैं। उनकी पहचान फायर ब्रिगेड स्टेशन ऑफिसर सुजीत पाश्ते (45) और फायर ब्रिगेड टंडेल (स्क्वाड लीडर) समीर जाधव (40) के रूप में हुई है।
Thane Fire Accident: कूलिंग अभियान जारी
आग की लपटों में घायल हुए कर्मियों को छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि दमकलकर्मियों ने आग पर पूरी तरह काबू पा लिया है और कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद कूलिंग अभियान जारी रखा। अभी तक आग लगने का सटीक कारण पता नहीं चल पाया है।


Download Android App
Download iOS App




