मुंबई में नकली नोट छापने वाले गिरोह का पर्दाफाश, एक गिरफ्तार

Summary :

विक्रोली में नकली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

डीआरआई ने मुंबई के विक्रोली इलाके में स्तिथ सुभाष नगर में बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने झोपड़पट्टी में छापेमारी कर नकली नोट छापने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। मुंबई पुलिस के अनुसार, सुभाष नगर में झोपड़पट्टी के एक रूम में नकली नोट छापे जा रहे थे। इस दौरान डीआरआई की टीम मौके पर पहुंची और व्यक्ति को हिरासत में लिया। टीम ने मौके से कंप्यूटर, प्रिंटिंग मशीन के अलावा 50 रुपये की 30 नकली करेंसी बरामद की गई है।

मुंबई के पार्क साइट थाने में कुलबीर लाल सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी कुछ दिनों पहले इलाके में रहने आया था। इससे पहले वह मुंबई के पवई इलाके में रहता था। बता दें कि इससे पहले जनवरी में मुंबई पुलिस ने नकली भारतीय नोट छापने और बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया था और इस मामले में चार लोगों गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आरोपियों के पास से 500 और 200 रुपये के नकली नोट भी बरामद किए थे।

जानकारी के अनुसार, मुंबई की बायकुला पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग 500 रुपये के नकली नोट बेचने के लिए बायकुला इलाके में आ रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने विशेष टीम बनाकर जाल बिछाया और इलाके से चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से 500 रुपये के सैकड़ों नकली नोट भी बरामद किए गए थे। इसके अलावा पुलिस ने लैपटॉप, प्रिंटर, लेमिनेशन मशीन और अन्य सामग्री भी जब्त की थी।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.