जनरल बिपिन रावत आज भारतीय सेना प्रमुख के पद से रिटायर हो रहे हैं। अपने कार्यकाल के आखिरी दिन उन्होंने वॉर मेमोरियल पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उनके सम्मान में साऊथ ब्लॉक में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। साथ ही जनरल रावत बुधवार से देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ का पद संभालने जा रहे हैं।

इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, आज, मैं थल सेनाध्यक्ष के पद से रिटायर हो रहा हूं, मैं भारतीय सेना के उन सैनिकों के प्रति अपना आभार व्यक्त करना चाहता हूं, जिन्होंने मेरे कार्यकाल के अंतिम तीन वर्षों में मेरा सहयोग किया। मैं जनरल मनोज मुकुंद नरवाने को अपनी शुभकामनाएं देना चाहता हूं जो एक सफल पारी के लिए 28वें सेना प्रमुख के रूप में पद ग्रहण करेंगे।

बिपिन रावत ने कहा कि चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ सिर्फ एक पद है, उस व्यक्ति को सेना के सभी जवान सहयोग करते हैं उसी सहयोग से देश की सेना आगे बढ़ती है। बिपिन रावत सिर्फ एक नाम है, ये ओहदा तभी बढ़ता है जब वह चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ बनता है, सभी जवानों के साथ आने से ही सफलता मिलती है।


Download Android App
Download iOS App



