प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नगालैंड विधानसभा के अध्यक्ष विखो-ओ योशू के निधन पर मंगलवार को शोक व्यक्त किया। मोदी ने उन्हें ऐसा मेहनतकश नेता बताया जो राज्य के विकास के प्रति समर्पित था। योशू (67) लंबे समय से फेफड़ों के कैंसर से पीड़ित थे। सोमवार को मुंबई के एक अस्पताल में उनका निधन हो गया।
प्रधानमंत्री ने ट्विटर पर लिखा, “नगालैंड विधानसभा के अध्यक्ष विखो-ओ योशू के निधन से दुखी हूं। वह परिश्रमी नेता थे जिन्होंने नगालैंड की प्रगति के लिए अपना जीवन समर्पित किया। दुख के इस क्षण में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और उनके समर्थकों के साथ है।”

नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी) के नेता को इस साल की शुरुआत में कैंसर होने का पता चला था और तभी से मुंबई में उनका इलाज चल रहा था। उनके परिवार में पत्नी और 10 बच्चे हैं।


Download Android App
Download iOS App



