जनरल रावत ने मध्य कमान के मुख्यालय का जायजा लिया

Summary :

NULL

लखनऊ : थल सेनाध्यक्ष जनरल बिपिन रावत आज लखनऊ छावनी स्थित मुख्यालय मध्य कमान का एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे। जनरल रावत के मध्य कमान मुख्यालय में पहुंचने पर मध्य कमान के आर्मी कमांडर ले. जनरल बीएस नेगी ने उन्हें मध्य कमान द्वारा किये गये सैन्य ऑपरेशनल तैयारियों पर विस्तार से जानकारी दी।

इस दौरान मौजूद मध्य वायु कमान के एयर ऑफीसर कमांडिंग-इन-चीफ एयर मार्शल एस बी पी सिन्हा समेत फार्मेशन कमांडरों ने भी सैन्य ऑपरेशन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर जनरल रावत को जानकारी दी। थल सेनाध्यक्ष ने सैन्य क्षमता बढ़ाने एवं प्रभावी ऑपरेशनल कार्यों समेत मध्य कमान परिक्षेत्र में सैन्य सुविधाओं के विकास को सुनिश्चित करने के लिए मध्य कमान द्वारा किये गये प्रयासों पर संतोष जताया।

जनरल बिपिन रावत ने सूर्या कमान द्वारा उच्च कोटि की ऑपरेशनल तैयारियों एवं भारतीय वायु सेना के साथ संयुक्त आपरेशनल तालमेल बनाये रखने के लिए सूर्या कमान की सराहना की। जनरल रावत ने मध्य कमान के सभी सैन्य अधिकारियों से भी मिले तथा वर्तमान एवं भविश्य की सुरक्षा सम्बंधी चुनौतियों से निपटने के लिये उनसे सदैव तैयार रहने का आह्वान किया।

– (वार्ता)

Desk Team