श्रीनगर : सुरक्षा बलों ने बीती रात जम्मू-कश्मीर में बारामूला जिले के उरी क्षेत्र में नियंत्रण रेखा के पास आतंकवादियों के घुसपैठ करने के एक और प्रयास को विफल करते हुए 6 आतंकवादियों को मार गिराया है। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता राजेश कालिया ने अनुसार सतर्क सुरक्षा बलों के जवानों ने बीती रात रामपुरा सेक्टर में पाक के कब्जे वाले कश्मीर से नियंत्रण रेखा पार कर भारतीय सीमा में घुस आये सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के एक समूह को देखा।


गौरतलब है कि सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर में बारामूला जिले के उरी सेक्टर में भारतीय सीमा में घुसने का प्रयास कर रहे पाकिस्तान की बार्डर एक्शन टीम के 2 सदस्यों को कल मार गिराया था।
कालिया ने कहा कि इसी मुठभेड़ में आज भी दो आतंकवादी मारे गये।


Download Android App
Download iOS App




