उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के शाहबाद थाना क्षेत्र गत मंगलवार की सुबह हुए ज्वलनशील पदार्थ से युवती पर हमला के मामले में पुलिस ने एक युवती सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। नगर पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने आज यहां बताया कि गत मंगलवार की सुबह साहिबाबाद थाना क्षेत्र के लाजपत नगर में रहने वाली एक युवती ऑटो में सवार होकर दफ्तर के लिए जा रही थी।
इसी दौरान मोहन नगर के नजदीक मोटरसाइकिल पर सवार कुछ लोगों ने ऑटो पर ज्वलनशील पदार्थ फेंक दिया। इस घटना में युवती सहित ऑटो में सवार कई लोग झुलस गए थे। इस संबंध में युवती के पिता ने शाहबाद थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी जिसमें उन्होंने दिल्ली निवासी एक युवती पर घटना को अंजाम देने का शक जाहिर किया था।
इस शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दिल्ली निवासी युवती को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने पूछताछ में पुलिस को अपने चार साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम देने की बात बताई। इसके बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी युवती ने इस वारदात को एकपक्षीय समलैंगिक संबंध के चलते अंजाम दिया था।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



