हाल ही में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। ये घटना उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की है जहां पर पांच दिन से लापता टीचर की हत्या कर दी है और जिस बात का खुलासा पुलिस ने किया है। पुलिस ने बताया है कि अपने से छोटी उम्र के लड़के से प्यार करना और शादी का दबाव बनाने पर युवक ने गला दबाकर हत्या कर दी है। घटना को अंजाम देने के आरोपी ने शव को नहर में फेंक दिया उसके बाद वह अपने दोस्त के साथ फिल्म देखने चला गया। अब आरोपी प्रेमी पुलिस की गिरफ्त में हैं।
क्या है पूरा मामला…?
कविनगर थाना क्षेत्र के एक स्कूल में पढ़ाने वाली अध्यापक 8 मार्च से गायब हो गई थी। जब पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ करी तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी का नाम दीपक है। दीपक ने बताया कि वह टीचर उससे जबरदस्ती शादी का दबाव बनाने लगी थी। इन दोनों की दोस्ती करीब 9 महीने पहले हुई थी दीपक ने बताया कि उन्होंने उसे पहले ही बता दिया था कि मैं शादी नहीं कर सकता। लेकिन कुछ समय बाद ही वह उस पर शादी का दबाव बनाने लग गई और धमकी भी देने लगी कि यदि उसने शादी नहीं करी तो वह उसे रेप के केस में फंसा देगी।
8 मार्च के दिन दोनों के बीच इसी बात को लेकर लड़ाई हुई थी जिसके बाद उसने गुस्से में आकार टीचर का गला घोंट कर हत्या कर दी थी। बाद में उसका टीचर का शव उसने एक बैग में बंद करके गंगनहर के किनारे जा फेका।
घटना का खुलासा पुलिस ने किया
10 मार्च के दिन पुलिस ने थाने ले जाकर दीपक से पूछताछ भी की लेकिन तब भी उसने कुछ नहीं बताया था। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से कुछ सुराग ढूंढे और फिर दोबारा से आरोपी से पूछताछ की तो उसने सब कुछ सच-सच बोल दिया। पुलिस के अनुसार उस टीचर की उम्र करीब 40 साल की थी। उसका अपने पति से तलाक हो चुका था। जबकि दीपक की उम्र 25 साल है।


Download Android App
Download iOS App






