भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता और केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के गुजरात में मंदिरों में जाने का मजाक उड़ाते हुए कहा कि एक भगवान से दूसरे भगवान पर भरोसा करने के बाबजूद प्रमुख विपक्षी पार्टी को एक और हार का सामना करना पड़ा।
गिरिराज सिंह ने कहा कि वह (राहुल) ऐसे आदमी हैं जो एक भगवान से दूसरे भगवान के पास उछलते रहे लेकिन उनकी मदद के लिए कोई नहीं आया। उन्होंने कहा कि हाल ही में सम्पन्न हुए गुजरात विधानसभा चुनावों में भी धर्मनिर्पेक्षता शब्द को राजनीतिक रूप देने की कोशिश की गई। पहले धर्मनिर्पेक्षता की आड़ में अल्पसंख्यक तुष्टीकरण की राजनीति होती थी लेकिन बहुसंख्यक समुदाय को बहुत समय तक नजरंदाज नहीं किया जा सका।
गुजरात विधानसभा चुनावों के दौरान राहुल गांधी द्वारकाधीश मंदिर, चोटीला मंदिर, कागवाड में खोदलधाम, सोमनाथ मंदिर और जलराम बापा आदि मंदिरों में गए थे। भाजपा मंदिरों के लिए राहुल गांधी के नए-नए उमड़े प्रेम पर सवाल उठा चुकी है और अयोध्या मुद्दे पर कांग्रेस का मत स्पष्ट करने के लिए कई बार बोल चुकी है। एक अन्य मौके पर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि वे दुआ करेंगे कि गुजरात में ऐसे चुनाव परिणाम आने पर राहुल गांधी मन्दिर जाना जारी रखें।
देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ।


Download Android App
Download iOS App



