नई दिल्ली: नर्सरी दाखिले का इंतजार कर रहे अभिभावकों का इंतजार खत्म करते हुए शिक्षा निदेशालय ने दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। इसके तहत 27 दिसंबर से दिल्ली में नर्सरी दाखिले की प्रक्रिया शुरू होगी। दिल्ली के 1700 निजी स्कूलों में नर्सरी, केजी व पहली कक्षा में दाखिले के निदेशालय द्वारा आवदेन मांगे गए हैं। शैक्षणिक सत्र 2018-19 में दाखिला के लिए शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के मुताबिक स्कूलों को 26 दिसंबर तक क्राइटेरिया व प्वाइंट सिस्टम की जानकारी अपलोड करनी होगी। दिशा-निर्देश जारी करते हुए निदेशालय ने यह भी साफ कर दिया है कि 17 जनवरी तक सभी अभिभावक दाखिले का फॉर्म भर दें क्योंकि यह फॉर्म भरने की आखिरी तारीख होगी।
निदेशालय ने शिकायत सुनने का समय किया निर्धारित…15 फरवरी को नर्सरी दाखिले की पहली लिस्ट जारी की जायेगी जिसके साथ प्रतीक्षा सूची भी जारी होगी। इस सूची के आधार पर अभिभावक 27 फरवरी तक अपने बच्चे का दाखिला स्कूल में करवा सकते हैं। शिक्षा निदेशालय ने पहली सूची से जुड़ी शिकायतें सुनने के लिए 16 से 20 फरवरी तक समय निर्धारित किया हुआ है। इसमें अभिभावक ई-मेल, लिखित व स्वयं स्कूल में जाकर शिकायत कर सकते हैं।
28 फरवरी को होगी दूसरी सूची जारी
दिशा-निर्देशों के मुताबिक दाखिला के लिए दूसरी सूची 28 फरवरी को जारी होगी जिसके साथ प्रतीक्षा सूची भी जारी होगी। इस सूची से जुड़ी शिकायतों का निवारण करने के लिए निदेशालय ने एक मार्च से सात मार्च तक का समय निर्धारित किया है। दूसरी सूची के आधार पर स्कूल एक मार्च से दाखिला देंगे। निदेशालय के दिशा-निर्देशों के मुताबिक अगर आवश्यकता हुई तो स्कूल 15 मार्च को दाखिले की आगामी सूची जारी कर सकते हैं। वहीं इन सभी प्रक्रिया के बाद इस सत्र के दाखिला प्रक्रिया 31 मार्च खत्म हो जाएगी।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



