पूर्व ऊर्जा मंत्री एलेक्सो सेक्वेरा ने रविवार को भाजपा नेतृत्व वाली सरकार में मंत्री पद की शपथ ली। गोवा सरकार के मंत्री निलेश कबराल ने कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया था। गोवा के राज्यपाल पीएस श्रीधरन पिल्लई और मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत की मौजूदगी में कांग्रेस से आए एलेक्सो सेक्वेरा ने शपथ ली। पिछले साल 14 सितंबर को पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत, माइकल लोबो, डेलिलाह लोबो, केदार नाइक, संकल्प अमोनकर, राजेश फलदेसाई और रुडोल्फ फर्नांडीस के साथ एलेक्सो सेक्वेरा भाजपा में शामिल हो गए थे, जिससे 40 सदस्यीय विधानसभा सदन में कांग्रेस के तीन विधायक रह गए थे।
- कैबिनेट में जगह देने का वादा
- भाजपा में शामिल होने के समय
- आठ सदस्यों के समूह को दी गई प्रतिबद्धताओं में से एक आज पूरी
माइकल लोबो और संकल्प अमोनकर को मंत्रालय मिलने की उम्मीद
इसके बाद से ही राजनीतिक हलकों में अटकलें लगाई जा रही थी कि एलेक्सो के साथ दिगंबर कामत, माइकल लोबो और संकल्प अमोनकर को मंत्रालय मिल सकता है। सूत्रों ने कहा कि एलेक्सो सेक्वेरा को भाजपा में शामिल होने के समय कैबिनेट में जगह देने का वादा किया गया था। इसलिए, आठ सदस्यों के समूह को दी गई प्रतिबद्धताओं में से एक आज पूरी हो गई। मंत्री पद की शपथ लेने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए एलेक्सो सेक्वेरा ने कहा कि वह राज्य के लोगों के हित में जो कुछ भी कर सकते हैं वह करेंगे। उन्होंने कहा, ”हम लोकसभा की दोनों सीटें जीतेंगे।’
भाजपा में प्रवेश करने वालों को पार्टी ने कमिटमेंट दिया
नीलेश कैब्राल के पास कानून और न्यायपालिका, पर्यावरण, विधायी मामले और लोक निर्माण सहित चार विभाग थे। अपने इस्तीफे के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कैब्राल ने कहा कि उन्होंने पार्टी नेताओं और मुख्यमंत्री के अनुरोध पर इस्तीफा दिया है। भाजपा में प्रवेश करने वालों को पार्टी ने कमिटमेंट दे दिया है। अब पार्टी के अनुरोध पर मैंने इस्तीफा दे दिया है। ती


Download Android App
Download iOS App



