सरकारी जॉब अलर्ट: गोवा पीएससी में प्रोफेसर सहित 60 पदों पर भर्ती, 27 मार्च तक करें आवेदन

Summary :

पणजी, 17 मार्च (आईएएनएस)। सिविल सेवक बनने की इच्छा रखने वालों के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। गोवा पब्लिक सर्विस कमीशन (पीएससी) ने प्रोफेसर सहित विभिन्न 60 पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है। गोवा पीएससी की ओर से जारी पदों के लिए ऑनलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 27 मार्च निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद तय समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर…

पणजी, 17 मार्च (आईएएनएस)। सिविल सेवक बनने की इच्छा रखने वालों के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। गोवा पब्लिक सर्विस कमीशन (पीएससी) ने प्रोफेसर सहित विभिन्न 60 पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है।

गोवा पीएससी की ओर से जारी पदों के लिए ऑनलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 27 मार्च निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद तय समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

गोवा पीएससी ने जिन 60 पदों पर भर्ती के लिए एप्लीकेशन मांगे हैं, उनमें असिस्टेंट मलेरिया ऑफिसर (कीटविज्ञानी, गैर चिकित्सा), कॉलेज डायरेक्टर ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स और कॉलेज लाइब्रेरियन के 1-1, स्टेट टैक्स ऑफिसर के 22, असिस्टेंट कंजरवेटर ऑफ फॉरेस्ट के 2, प्रोफेसर के 5, एसोसिएट प्रोफेसर के 4, असिस्टेंट प्रोफेसर के 21, और असिस्टेंट फार्म मैनेजर के 2 पद शामिल हैं।

एप्लीकेशन फॉर्म भरने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद अनुसार ग्रेजुएशन, पोस्ट-ग्रेजुएशन की डिग्री के साथ अन्य निर्धारित पात्रता होनी चाहिए। वहीं, उम्मीदवारों की अधिकतम आयु पद अनुसार 45 से 50 साल के बीच निर्धारित की गई है।

योग्य कैंडिडेट्स का चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन आदि के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित उम्मीदवार की सैलरी पद के अनुसार वेतन मैट्रिक्स स्तर 06 से 14 के बीच होगी।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले गोवा पीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद जारी पद से संबंधित आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को अपलोड करें। फिर आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें। लास्ट में एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के लिए निकाल लें।

–आईएएनएस

डीके/डीकेपी

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.