गोवा, 11 मई (आईएएनएस)। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने उत्तरी गोवा के सांसद और राज्य मंत्री श्रीपाद नाइक के साथ सोमवार को गोपेश्वर मंदिर में आयोजित सोमनाथ अमृत महोत्सव में भाग लिया।
‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ समारोह पर गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमनाथ मंदिर के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर ‘सोमनाथ पर्व’ मनाने की घोषणा की है। आज से सोमनाथ पर्व की शुरुआत हो गई है। गुजरात स्थित सोमनाथ मंदिर में इस कार्यक्रम को बड़े उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। न केवल गुजरात में बल्कि पूरे देश में आज इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।”
उन्होंने कहा कि पूरे देश में इसका आयोजन हो रहा है। सभी जगहों पर मुख्यमंत्री और मंत्रियों ने जलाभिषेक किया और सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के बारे में लोगों को बताया है। गोवा में आज 21 जगहों पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ है। जिसमें लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और लोगों को जागरुक किया है।”
सीएम प्रमोद सावंत ने बताया कि जहां-जहां कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, वहां जलाभिषेक कर देश की उन्नति की प्रार्थना की गई है। हमारा प्रयास है कि देश में सभी को सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के बारे में जानकारी मिले।
उन्होंने बताया कि हमारी सरकार ने गोवा में कई मंदिरों का पुनर्निर्माण करा रही है और पूजा-पाठ की भी व्यवस्था हो रही है, हमारा प्रयास है कि गोवा में सभी पुराने मंदिरों का पुनर्निर्माण हो और लोगों को अपने धर्म के बारे में जागरूक किया जा सके। मैं अपने आप को बहुत भाग्यशाली मानता हूं कि मुझे इस तरह का काम करने का मौका मिल रहा है।
मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि पहले के शासकों ने गोवा में एक हजार मंदिरों को तोड़ा था, उसका रिकॉर्ड निकल कर हम उन्हें बनवाने का प्रयास कर रहे हैं। इस साल भी कई मंदिरों को बनवाया जाएगा। जल्द ही गोवा में हिंदू संस्कृति के निर्माण करने वाला मंदिर बनाया जाएगा, जहां लोगों को अपने धर्म के बारे में जानकारी दी जाएगी। मैं सोमनाथ पर्व की पूरे देशवासियों को शुभकामनाएं देता हूं।
–आईएएनएस
एसएके/पीएम
(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)


Download Android App
Download iOS App



