Goa Night Club Fire: गोवा नाइट क्लब अग्निकांड में बड़ा एक्शन लिया गया है। घटना के कुछ ही घंटो के बाद क्लब के मालिक लूथरा ब्रदर्स फरार थे। भारत के अनुरोध पर थाईलैंड पुलिस ने फुकेट में लूथरा भाइयों को हिरासत में ले लिया है। दोनों आरोपियों के पासपोर्ट भी सस्पेंड कर दिए गए हैं। पिछले हफ्ते 6 दिसंबर को गोवा के अरपोरा में स्थित ‘बिर्च बाय रोमियो नाइटक्लब’ में आग लगने से बड़ा हादसा हो गया था। इस घटना में 25 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी और कुछ लोग घायल भी हुए थे। दोनों भाइयों को थाईलैंड के फुकेट के एक होटल से हिरासत में लिया गया है। आज शाम तक इन्हें भारत लाया जा सकता है।
Goa Night Club News: आरोपियों के पासपोर्ट सस्पेंड

विदेश मंत्रालय ने नाइटक्लब अग्निकांड के मुख्य आरोपियों गौरव लूथरा और सौरभ लूथरा के पासपोर्ट सस्पेंड कर दिए हैं। पासपोर्ट सस्पेंड इसलिए किए गए, ताकि वे फुकेट से आगे कहीं और नहीं जा सकें। अधिकारियों का कहना है कि यह कदम एक बड़ी उपलब्धि है। सूत्रों ने बुधवार को बताया कि मंत्रालय को गोवा सरकार से गौरव और सौरभ लूथरा के संबंध में एक पत्र प्राप्त हुआ था। उन्होंने बताया कि मंत्रालय नियमों के अनुसार, भारतीय पासपोर्ट अधिनियम के तहत उनके पासपोर्ट रद्द करने के अनुरोध को मंजूर कर लिया। उनके खिलाफ इंटरपोल ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था।
Luthra Brothers: कोर्ट में लूथरा ने ब्रदर्स दायर की याचिका

गोवा के ‘बर्च बाय रोमियो लेन’ नाइटक्लब के मालिक सौरभ और गौरव लूथरा ने कोर्ट में अंतरिम जमानत के लिए याचिका दायर की थी। अदालत ने लूथरा ब्रदर्स को अंतरिम राहत देने से इनकार कर दिया और उनकी याचिका पर सुनवाई गुरुवार को तय की गई है। दोनों भाइयों की तरफ से सीनियर एडवोकेट सिद्धार्थ लूथरा और तनवीर अहमद मीर अदालत में पेश हुए। दोनों भाइयों ने चार सप्ताह की अग्रिम जमानत का अनुरोध किया है ताकि थाईलैंड से दिल्ली लौटने के तुरंत बाद उन्हें गिरफ्तार न किया जाए।
यह भी पढ़ें: इटली के उप प्रधानमंत्री का भारत दौरा, विदेश मंत्री जयशंकर से की मुलाकात


Download Android App
Download iOS App



