इस सप्ताह की शुरुआत में कई उड़ानें रद्द करने वाली विमानन कंपनी गोएयर ने गुरुवार को कहा कि एयरबस द्वारा विमान आपूर्ति में देरी होने के कारण कंपनी की संचालनात्मक चुनौती बढ़ी। वाडिया समूह के मालिकाना हक वाली इस विमानन कंपनी ने कर्मियों की कमी और खराब मौसम समेत कई कारणों से इस सप्ताह करीब 40 उड़ानें रद्द कीं।
विमानन कंपनी ने बुधवार को जारी एक स्पष्टीकरण में कहा, ‘‘गोएयर ने 144 एयरबस ए320 निओ का ऑर्डर दिया था और नवंबर एवं दिसंबर में इसकी आपूर्ति में देरी हुई जिसके कारण संचालनात्मक चुनौती बढ़ी।’’ उसने साथ ही कहा कि उत्तर भारत में खराब मौसम के कारण विमानन कंपनी की उड़ानों में बहुत देरी हुई और मार्गों में भी परिवर्तन करना पड़ा जिसके कारण उड़ानें रद्द हुईं क्योंकि चालक दल के सदस्यों की पिछले दो-तीन दिन में उड़ान ड्यूटी समय सीमा (एफडीटीएल) पूरी हो गई थी।
PM मोदी ने देखा सूर्य ग्रहण का अद्भुत नजारा, ट्विटर पर शेयर की तस्वीरें
कॉकपिट और चालक दल के सदस्यों के कार्य के घंटे और आराम संबंधी नियम विमानन सुरक्षा नियामक, नागर विमानन महानिदेशालय द्वारा तय किए जाते हैं। विमानन कंपनी ने बताया कि नागरिकता संशोधित कानून (सीएए) को लेकर विरोध प्रदर्शनों के कारण गोएयर के चालक दल के सदस्य ड्यूटी पर नहीं पहुंच सके जिसके कारण समस्या और बढ़ गई।


Download Android App
Download iOS App



