ममता बनर्जी की पहली बंगाली PM बनने की अच्छी संभावनाएं : प्रदेश BJP अध्यक्ष

Summary :

दिलीप घोष ने कहा कि वह ममता की अच्छी सेहत और जिंदगी में कामयाबी की दुआ करते हैं, क्योंकि हमारे राज्य का भविष्य उनकी सफलता पर निर्भर करता है।

भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई के प्रमुख दिलीप घोष ने यह कह कर अपनी पार्टी में असहज स्थिति पैदा कर दी कि तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो एवं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के देश की पहली बंगाली प्रधानमंत्री बनने की अच्छी संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि पीएम बनने की इस लिस्ट में पहला नाम ममता बनर्जी का है और अच्छा होगा कि अगर कोई बंगाली पीएम बने। ज्योति बसु नहीं लेकिन हां ममता बनर्जी पीएम बन सकती हैं।

ममता को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए दिलीप घोष ने कहा कि वह उनकी अच्छी सेहत और जिंदगी में कामयाबी की दुआ करते हैं, “क्योंकि हमारे राज्य का भविष्य उनकी सफलता पर निर्भर करता है।” उन्होंने कहा, “हम चाहते हैं कि वह फिट रहें ताकि वह अच्छा काम कर सकें। उन्हें फिट रहने की जरूरत है क्योंकि अगर किसी बंगाली के पीएम बनने की संभावनाएं हैं तो उनमें वही एक हैं।”

Dilip Ghosh

राहुल गांधी में उत्कृष्ट प्रधानमंत्री बनने की सभी खूबियां हैं : थरूर

बता दें कि 5 जनवरी 1955 को कोलकाता में जन्मी ममता बनर्जी शनिवार को 64 साल की हो गई। दिलीप घोष ने सीपीएम के दिग्गज नेता ज्योति बसु का जिक्र करते हुए कहा कि वे पीएम बनने के करीब पहुंच गए थे, लेकिन उनकी पार्टी ने ऐसा नहीं होने दिया। घोष ने कहा, “ज्योति बसु पर हम बाजी हार गए क्योंकि उनकी पार्टी ने ऐसा नहीं होने दिया, आदरणीय प्रणब बाबू राष्ट्रपति बन चुके हैं, इसलिए अब एक बंगाली को पीएम होना चाहिए।”

Desk Team