जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद भूमि के मालिकाना हक विवाद की सुनवाई के लिए उच्चतम न्यायालय द्वारा तीन सदस्यीय एक पीठ गठित करने के फैसले का शनिवार को स्वागत किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मस्जिद को ढहाने वालों को जरूर सजा मिलनी चाहिए।
मुफ्ती ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘ बाबरी मस्जिद/मंदिर मुद्दे के लिए माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा एक पीठ के गठन का फैसला किया जाना स्वागत योग्य कदम है। उन लोगों के लिए सजा सुनिश्चित किए जाने की भी जरूरत है, जिन्होंने मस्जिद गिराई थी, ताकि इस तरह का कृत्य भविष्य में दोहराए न जा सकें।”
पीडीपी अध्यक्ष ने यह भी कहा कि 1984 में हुए सिख विरोधी दंगे के अपराधियों को अगर सजा दे दी जाती तो, देश में ‘नरसंहार’ की घटनाएं नहीं होती।


Download Android App
Download iOS App




