भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आज आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में सत्तारूढ़ दल कांग्रेस प्रशासन पर दबाव बनाने का कार्य कर रही है, लेकिन भाजपा के कार्यकर्ता उसे ऐसा नहीं करने देंगे।
भाजपा की ओर से यहां जारी विज्ञप्ति में प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि राज्य का प्रशासन कांग्रेस के इशारों पर चल रहा है। इसी के चलते पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का हेलीकॉप्टर आज छिंदवाड़ जिले के परासिया में उतरने नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा ऐसी चीजों को बर्दाश्त नहीं करेगी।
मोदी के बालाकोट संबंधी बयान की गलत शिकायत दर्ज करने वाले अधिकारी से जवाब तलब
श्री सिंह ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री श्री चौहान का हेलीकॉप्टर छिंदवाड़ के परासिया (उमरेठ) में उतरने नहीं दिया गया। जबकि अंधेरा होने के पूर्व तक हेलीकॉप्टर उतारा जा सकता है। उनका आरोप है कि मुख्यमंत्री कमलनाथ के इशारे पर जिला प्रशासन ने शाम 5 बजे के बाद हेलीकॉप्टर उतरने की अनुमति नहीं दी। श्री ने गुडमंडी (छिंदवाडा) में जनसमूह को संबोधित करते हुए इस घटना की मंच से आलोचना की है।
श्री चौहान ने आज छिंदवाड़ जिले के चौरई में चुनावी सभा को संबोधित किया। इसके बाद उन्हें उमरेठ जाना था, लेकिन जिला प्रशासन ने समय अधिक हो जाने के कारण हेलीकॉप्टर को चौरई से उमरेठ जाने की अनुमति नहीं दी। इसके बाद श्री चौहान सड़क मार्ग से लगभग 40 किलोमीटर का फासला तय कर उमरेठ पहुंचे।
इस मामले को लेकर श्री चौहान ने छिंदवाड़ जिले की एक सभा में इस घटना के परिप्रेक्ष्य में कहा कि हमारे दिन भी जल्दी आएंगे। फिर इनका (कलेक्टर) क्या होगा। वहीं छिंदवाड़ से मिले समाचार के अनुसार निर्धारित समय से अधिक हो जाने के कारण हेलीकॉप्टर को उड़न की अनुमति नहीं दी गयी।


Download Android App
Download iOS App



