केंद्र सरकार ने अपने सभी कर्मचारियों से बुधवार को आरोग्य सेतु मोबाइल ऐप डाउनलोड करने को कहा है। सरकार की ओर से सभी अधिकारियों, कर्मियों और आउटसोर्स स्टाफ को यह निर्देश दिया गया है। इसका उद्देश्य कोरोना वायरस (कोविड-19) की चेन को तोड़ने के लिए ऐप का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करना है।
सरकार के जारी निर्देश के अनुसार केंद्रीय सरकार में कार्यरत सभी अधिकारियों, कर्मचारियों (आउटसोर्स कर्मचारियों सहित) को अपने मोबाइल फोन पर ‘आरोग्य सेतु’ ऐप तुरंत डाउनलोड करना है। कार्यालय आने से पहले उन्हें ऐप पर अपनी स्थिति की समीक्षा करनी है और कार्यालय तभी आएं दिखाई जब ऐप पर ‘सुरक्षित’ और ‘काम जोखिम’ का स्टेटस दिखे।
भारत में कोरोना से हुई मौतों का आंकड़ा हुआ 1007, वहीं 70 लाख अनचाहे गर्भधारण मामलों पर WHO ने जताई चिंता
केंद्र द्वारा कहा गया कि अधिकारियों / कर्मचारियों को सलाह दी जाती है कि यदि एप्लिकेशन में स्थिति ‘उच्च जोखिम’ वाली दिखा रही है, तो उन्हें 14 दिनों के लिए कार्यालय में नहीं आना चाहिए और तब तक नहीं आना चाहिए कि जब तक ऐप पर स्थिति ‘सुरक्षित’ या कम जोखिम वाली ना दिखा दे।
बता दें कि एक तरफ जहां देश लॉकडाउन के खत्म होने का इंतजार कर रहा है वहीं कोरोना संक्रमण का प्रकोप खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक़ देश में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बुधवार को 1,007 हो गई जबकि संक्रमित मामलों की तादाद बढ़कर 31,332 पर पहुंच गई।


Download Android App
Download iOS App



