करीब 200 वस्तुओं पर पिछले महीने माल एवं सेवा कर (जीएसटी) की दर घटाने के बाद सरकार ने आज संकेत दिया कि वह 28 प्रतिशत के शीर्ष स्लैब में शामिल वस्तुओं की समीक्षा कर सकती है। वित्त मंत्री अरुण जेटली की अगुवाई वाली जीएसटी परिषद ने 10 नवंबर को करीब 200 उत्पादों पर जीएसटी की दर घटा दी थी। इनमें चुइंग गम, चॉकलेट, सौंदर्य उत्पाद, विग और हाथ की घडय़रां शामिल हैं। रोजर्मा के इस्तेमाल वाली 178 वस्तुओं को 28 प्रतिशत से 18 प्रतिशत के कर स्लैब में लाया गया था। इसके अलावा एसी और गैर एसी रेस्तरां के लिए पांच प्रतिशत की दर तय की गई थी।
केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री शिव प्रताप शुक्ला ने आज शाम यहां एक कार्यक्रम में कहा, हमने पहले ही जीएसटी की 12 प्रतिशत को घटाकर पांच प्रतिशत और पांच प्रतिशत को छह उत्पादों पर शून्य कर दिया है। आगे चलकर हम 28 प्रतिशत के कर स्लैब की समीक्षा करेंगे। जीएसटी परिषद ने पहले ही 28 प्रतिशत की स्लैब में वस्तुओं की संख्या घटाकर 50 कर दी है। पहले इस स्लैब में 228 उत्पाद थे।
लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



