धर्मशाला : तमिलनाडु के आलराउंडर वाशिंगटन सुंदर को कल से श्रीलंका के खिलाफ शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिये चोटिल केदार जाधव के विकल्प के तौर पर भारतीय टीम में शामिल किया गया। जाधव हैमस्ट्रिंग मांसपेशियों में खिंचाव के कारण सीरीज में नहीं खेल पायेंगे।
बीसीसीआई की विज्ञप्ति के अनुसार, जाधव को नौ दिसंबर को शुक्रवार को ट्रेनिंग के दौरान हैमस्ट्रिंग में चोट लग गयी थी और उनका स्कैन कराया जायेगा। बीसीसीआई की चिकित्सीय टीम उनकी चोट का आकलन जारी रखेगी। जाधव को श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिये ही चुना गया था। सुंदर ने इंडियन प्रीमियर लीग में राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के लिये मिले सीमित मौके का पूरा फायदा उठाया था।
लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



