केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को कहा कि केन्द्र की मंशा सिर्फ असम से ही नहीं बल्कि पूरे देश से सभी घुसपैठिये को बाहर निकालने की है। पूर्वोत्तर लोकतांत्रिक गठबंधन (नेडा) की चौथी बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा अध्यक्ष ने यह भी आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकारों ने इस क्षेत्र को देश के बाकी हिस्सों से अलग-थलग कर दिया था।
पूर्व राष्ट्रपति की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी और मीरा कुमार के बेटे बने कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता
उन्होंने कहा, ‘‘हमारी मंशा न केवल असम से बल्कि पूरे देश से घुसपैठियों को बाहर करने की है।’’ शाह ने आरोप लगाया, ‘‘कांग्रेस की सरकारों ने पूर्वोत्तर में संघर्ष का बीज बोया था। पार्टी ने पूर्वोत्तर की ओर ध्यान नहीं दिया और उसके कारण उग्रवाद पनपा। यह पार्टी (कांग्रेस) हमेशा फूट डालो और शासन करो की नीति में विश्वास करती है।’’


Download Android App
Download iOS App



