रायपुर : कांग्रेस ने राजधानी में दिलचस्प तरीके से शराब दुकानों का विरोध किया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष विकास उपाध्याय ने अलग-अलग मार्गों का नाम सरकार के मंत्रियों के नाम पर कर दिया। इस दौरान कांग्रेस ने रमन सरकार पर बड़े आरोप भी लगाये।
विकास उपाध्याय ने कहा कि जनसपंर्क पदयात्रा में निकले जन प्रतिनिधियों को सड़क में खुली शराब दुकान की भीड़ नही दिख रही है जिसके कारण जनता को असुविधा हो रही है एक तरफ सरकार सरकारी अस्पताल को ठेका में दे रही है वही दूसरी ओर सरकार खुद शराब दुकान खोल रही है जन अधिकार यात्रा काय्र्रकम के अंतर्गत शहर कांग्रेस ने शराबबंदी की मांग को लेकर कांग्रेस ने किया अनोखा प्रदर्शन मुख्य मार्गो में स्थित शराब दुकान के विरोध में मार्ग का नाम किया मंत्री सांसद विधायक के नाम से किया नामकरण लाखे नगर में स्थित शराब दुकान के लिये रमन रमेश
राजेश बृज मोहन मार्ग राजकुमार कॉलेज में स्थित शराब दुकान के सामने का मार्ग को राजेश मुणत के नाम से किया गया राज टॉकीज में स्थित शराब दुकान का नाम रमन रमेश बृजमोहन चंद सुंदरानी के नाम से किया गया पुलिस ग्राउंड के सामने शराब दुकान के सामने के मार्ग का नाम रमेश बृजमोहन के नाम से किया गया नामकरण के पहले
विधिवत पूजा अर्चना किया गया श्रीफल तोड़ा गया उसके पश्चात नामकरण वाले बोर्ड को स्थापित किया गया इस दौरान जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के साथ कार्यकर्ताओं की झूमाझटकी भी हुई पुलिस प्रशासन ने बोर्ड लगाने मैं आपत्ति किया और बोर्ड को जब्ती करने का प्रयास किया जिसका कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध किया। इस दौरान कुछ कार्यकर्ताओ को चोट भी लगी
हमारी मुख्य खबरों के लिए यह क्लिक करे।


Download Android App
Download iOS App



