गुजरात बोर्ड की कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी, यहां देखें रिजल्ट

Summary :

मोरबी ने साइंस स्ट्रीम में मारी बाजी, सामान्य स्ट्रीम में बनासकांठा अव्वल

गुजरात माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 12वीं के विज्ञान और सामान्य स्ट्रीम के परिणाम घोषित किए। विज्ञान स्ट्रीम में 83,987 छात्र पास हुए, जबकि सामान्य स्ट्रीम का परिणाम 93.7% रहा। बनासकांठा जिला सामान्य स्ट्रीम में 97.20% के साथ पहले स्थान पर है।

गुजरात माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (जीएसईबी) ने सोमवार को गुजरात बोर्ड की कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। गुजरात के शिक्षा मंत्री प्रफुल्ल पनसेरिया और कुबेर डिडोर ने परिणामों की घोषणा की। गुजरात सरकार में मंत्री कुबेर डिंडोर ने 12वीं के बोर्ड रिजल्ट की घोषणा करते हुए बताया, “2024-2025 में हमने फरवरी-मार्च 2025 के दौरान कक्षा 12 विज्ञान स्ट्रीम और सामान्य स्ट्रीम परीक्षाएं आयोजित कीं और उनके साथ 2025 में गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट परीक्षा भी आयोजित की। आज, हमने विज्ञान स्ट्रीम, सामान्य स्ट्रीम और गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के परिणामों की घोषणा की है। उन्होंने आगे कहा, “मुझे इन परिणामों की घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है। इस वर्ष, कक्षा 12 विज्ञान स्ट्रीम के लिए 152 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई थी। कुल 1,00,725 छात्र नामांकित थे, जिनमें से 1,00,575 छात्र परीक्षा में शामिल हुए और 83,987 छात्र पास हुए हैं। कुबेर डिंडोर ने बताया कि सामान्य स्ट्रीम का परिणाम 93.7 प्रतिशत रहा है। इसके अलावा, सामान्य स्ट्रीम में बनासकांठा जिला 97.20 प्रतिशत के साथ राज्य में पहले स्थान पर है। साइंस स्ट्रीम में मोरबी जिला का रिजल्ट 92.51 प्रतिशत रहा, जबकि दाहोद 59 प्रतिशत के साथ सबसे अंतिम स्थान पर है।

CBSE Result 2025 की घोषणा जल्द, यहां देखें रिजल्ट

यहां देखें परीक्षा का परिणाम

गुजरात सरकार में मंत्री कुबेर डिंडोर ने कहा कि मैं सभी छात्र-छात्राओं को पास होने के लिए बधाई देता हूं। साथ ही यह भी बताना चाहता हूं कि अगर किसी भी छात्र या छात्रा को रिजल्ट से परेशानी है या फिर उनकी परीक्षा छूट गई है तो वह गुजरात माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (जीएसईबी) के पास इसके लिए अपील कर सकता है

बोर्ड की वेबसाइट पर परिणाम घोषित होने में 10 मिनट की देरी हुई। बता दें कि 12वीं सामान्य स्ट्रीम के परिणाम में 3 लाख 37 हजार से अधिक विद्यार्थी पास हुए हैं। विज्ञान स्ट्रीम में मोरबी जिला प्रथम स्थान पर है।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.