गुजरात में दर्दनाक सड़क हादसा, बस ने मारी वैन को टक्कर, 6 लोगों की मौत, 8 घायल, PM मोदी ने जताया दुख

Summary :

Gujarat Bus Van Accident: गुजरात के अहमदाबाद-उदयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दर्दनाक हादसा हो गया है जहां यात्रियों से भरी निजी बस और इको कार की जोरदार टक्कर हो गई है जिसमें छह लोगों की मौत हो गई और आठ लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए गम्भोई और हिम्मतनगर सिविल अस्पतालों में भर्ती कराया गया। तेज रफ्तार बस ने वैन को जबरदस्त टक्कर मारी जिससे वैन के परखच्चे उड़ गए है। इस दर्दनाक सड़क हादसे में PM मोदी ने दुख जताया है। Gujarat Bus Van Accident: PM मोदी ने दुख जताया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना…

Gujarat Bus Van Accident: गुजरात के अहमदाबाद-उदयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दर्दनाक हादसा हो गया है जहां यात्रियों से भरी निजी बस और इको कार की जोरदार टक्कर हो गई है जिसमें छह लोगों की मौत हो गई और आठ लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए गम्भोई और हिम्मतनगर सिविल अस्पतालों में भर्ती कराया गया। तेज रफ्तार बस ने वैन को जबरदस्त टक्कर मारी जिससे वैन के परखच्चे उड़ गए है। इस दर्दनाक सड़क हादसे में PM मोदी ने दुख जताया है।

Gujarat Bus Van Accident: PM मोदी ने दुख जताया

Gujarat Bus Van Accident
Gujarat Bus Van Accident (Source: Social Media)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। इस दौरान PM मोदी ने कहा कि गुजरात के वलसाड में हुई दुर्घटना में जानमाल का नुकसान बेहद दुखद है। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना है।

हिम्मतनगर राजमार्ग पर दुर्घटना

पुलिस उपाधीक्षक एके पटेल ने बताया कि हिम्मतनगर राजमार्ग पर एक दुर्घटना हुई है, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई है और आठ लोग घायल हो गए हैं। घटना तब घटी जब एक चालक ने पीछे से एक इको कार को टक्कर मार दी। माना जा रहा है कि इको कार ने दुर्घटनास्थल पर अवैध मोड़ से मुड़ने की कोशिश की। इस दुर्घटना में सात लोगों को एम्बुलेंस द्वारा अस्पताल लाया गया। इनमें से पांच को मामूली चोटें आई हैं, जबकि अन्य दो गंभीर रूप से घायल हैं। उनकी सीटी स्कैन जांच चल रही है।

Gujarat Accident News: गुजरात के वलसाड जिले में हादसा

Gujarat Accident News
Gujarat Accident News (Source: Social Media)

इससे पहले, एक अलग घटना में, बुधवार दोपहर को गुजरात के वलसाड जिले के कपराडा इलाके में एक पिकअप वाहन पलटने से तीन बच्चों सहित आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि लगभग 40 अन्य घायल हो गए, पुलिस ने बताया। वलसाड के पुलिस अधीक्षक युवराजसिंह जे जडेजा के अनुसार, यह दुर्घटना उस समय हुई जब समूह एक सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था।

ALSO READ: केरल में चुनाव के बाद बिजली कटौती फिर शुरू, दूध की कीमतें बढ़ाने की तैयारी

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।