Ghar me Paise Nahi Tikte Kya Kare: कई लोग खूब सारे पैसे तो कमा लेते हैं, लेकिन उनके पास पैसा टिकता नहीं है। किसी न किसी फिजूलखर्ची में सारे पैसे निकल जाते हैं, यही वजह है कि लोग बचत नहीं कर पाते हैं। इसका कारण Money Vastu हो सकता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, हमारा घर सिर्फ दीवारों से नहीं बना होता, बल्कि यह ऊर्जा का एक भंडार है। अगर घर में अच्छी ऊर्जा सही तरीके से घूमती है, तो घर में सुख, शांति और पैसा अपने आप आने लगता है। अगर आपके पास पैसा नहीं टिक रहा या तंगी रहती है, तो इसका…
Ghar me Paise Nahi Tikte Kya Kare
Ghar me Paise Nahi Tikte Kya Kare: कई लोग खूब सारे पैसे तो कमा लेते हैं, लेकिन उनके पास पैसा टिकता नहीं है। किसी न किसी फिजूलखर्ची में सारे पैसे निकल जाते हैं, यही वजह है कि लोग बचत नहीं कर पाते हैं। इसका कारण Money Vastu हो सकता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, हमारा घर सिर्फ दीवारों से नहीं बना होता, बल्कि यह ऊर्जा का एक भंडार है। अगर घर में अच्छी ऊर्जा सही तरीके से घूमती है, तो घर में सुख, शांति और पैसा अपने आप आने लगता है। अगर आपके पास पैसा नहीं टिक रहा या तंगी रहती है, तो इसका कारण घर का वास्तु खराब होना हो सकता है। नीचे दिए गए आसान Dhan Vriddhi Tips से आप अपनी आर्थिक स्थिति सुधार सकते हैं।
Ghar me Paise Nahi Tikte Kya Kare: ये 7 वास्तु उपाय आएंगे आपके काम
1. मुख्य द्वार पर स्वास्तिक
Ghar me Paise Nahi Tikte Kya Kare (Source: Social Media)
घर का मेन गेट सबसे जरूरी हिस्सा है क्योंकि यहीं से सारी ऊर्जा अंदर आती है। इसे हमेशा साफ-सुथरा और सजाकर रखें। दरवाजे पर स्वास्तिक का निशान बनाएं और हर शुक्रवार को वहां थोड़ा गंगाजल छिड़कें। इससे घर की बुरी नजर और नकारात्मकता दूर होती है और घर में बरकत आती है।
2. मकड़ी के जालों की सफाई करें
Vastu Tips Money (Source: Social Media)
अगर आप चाहते हैं कि घर में पैसा आए और रूके, तो दीवारों और कोनों पर मकड़ी के जाले न लगने दें। वास्तु के अनुसार, जाले नकारात्मकता का प्रतीक होते हैं। इनके होने से धन के आने का रास्ता रुक जाता है और काम में रुकावटें आती हैं। इसलिए घर को हमेशा साफ चमकता हुआ रखें।
3. इस दिशा में रखें तिजोरी
पैसा रखने की अलमारी या तिजोरी को इस तरह रखें कि उसका दरवाजा उत्तर दिशा की तरफ खुले। तिजोरी के अंदर एक लाल कपड़ा बिछाएं और उस पर श्री यंत्र या चांदी का सिक्का रखें। इससे फिजूलखर्ची कम होती है और कमाया हुआ पैसा घर में रुकता है।
4. मां लक्ष्मी और तुलसी की पूजा
शुक्रवार का दिन धन की देवी मां लक्ष्मी का होता है। इस दिन उन्हें कमल का फूल चढ़ाने से घर में सुख-सुविधाएं बढ़ती हैं। साथ ही, रोज शाम को तुलसी के पास घी का दीपक जरूर जलाएं। ऐसा करने से लक्ष्मी जी प्रसन्न होती हैं और घर पर अपनी कृपा बनाए रखती हैं।
5. टपकते हुए नल को ठीक कराएं
Ghar me Paise Nahi Tikte Kya Kare (Source: Social Media)
अगर आपके घर की रसोई या बाथरूम का नल खराब होकर टपकता है, तो उसे तुरंत ठीक करवाएं। वास्तु में पानी का बहना, पैसे के बहने के बराबर माना जाता है। पानी की बर्बादी से आर्थिक नुकसान होता है, इसलिए नलों को सही रखना बहुत जरूरी है।
6. कुबेर जी की तस्वीर लगाएं
Ghar me Paise Nahi Tikte Kya Kare (Source: Social Media)
कुबेर देव धन के संरक्षक माने जाते हैं, इसलिए इनकी तस्वीर घर में स्थापित करने से कभी धन की कमी नहीं होती। घर की उत्तर दिशा में भगवान कुबेर की मूर्ति या तस्वीर लगाएं। इससे घर के सुख और समृद्धि में बढ़ोतरी होती है। नियमित रूप से इनके पूजन से अटके हुए धन की प्राप्ति भी होती है।
7. घर का माहौल शांतिपूर्ण रखें
जिस घर में हमेशा क्लेश, लड़ाई और गुस्से वाला माहौल रहता है, वहां कभी लक्ष्मी कभी नहीं टिकतीं। कोशिश करें कि घर में सब प्यार से रहें और थोड़ा भजन-कीर्तन या शांति बनी रहे। जब आप अच्छा सोचेंगे और मीठा बोलेंगे, पैसों की दिक्कत कभी नहीं होगी।
इस लेख में दी गई जानकारी धार्मिक ग्रंथियों, कहानियों या मान्यताओं पर आधारित है। पंजाब केसरी इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
Khushi Srivastava
खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।