गुजरात IS आतंकी मामला , ‘कांग्रेस का हाथ आतंकवाद के साथ’ : नकवी

Summary :

NULL

गुजरात के भरुच अस्पताल से गिरफ्तार किए गए आईएस आतंकियों के मामले को लेकर कांग्रेस सांसद अहमद पटेल पर लग रहे आरोपों पर भाजपा ने जोरदार हमला बोला है। केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने शनिवार को कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े अहम मुद्दे पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का क्या कहना है? देश के सामने दोनों नेता अपनी और अपनी पार्टी की स्थिति साफ करे।

 Rahul Gandhi

उन्होंने कहा कि अभी तक हम कहा करते थे कि ‘कांग्रेस का हाथ, भ्रष्टाचार के साथ’ लेकिन अब लोग कहेंगे कि ‘कांग्रेस का हाथ, आतंकवाद के साथ’। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा से जुड़े इस मुद्दे पर कोई राजनीति नहीं कर रहा है। यह आतंकवादियों को संरक्षण देने का मामला है। कांग्रेस पार्टी यह स्पष्ट करे कि सोनिया गांधी के राजनीतिक सचिव अहमद पटेल ने आतंकी कासिम पर कार्रवाई की बात क्यों नहीं की?

 Ahmed Patel

नकवी ने कहा कि यह राष्ट्रीय सुरक्षा का मामला है जिसमें कांग्रेस की लीपापोती नहीं चलेगी सोनिया गांधी और युवराज राहुल इस मामले पर जवाब दे। वहीं उन्होंने अहमद पटेल पर निशाना साधते हुए कहा कि क्या अस्पताल बेनामी संपत्ति है। नकवी ने कहा कि अहमद पटेल पर कार्रवाई करने के बजाए कांग्रेस इस मामले में राजनीति कर रही है। नकवी ने कहा कि यहां दाल में काला नहीं पूरी दाल ही काली है।

नकवी ने कहा कि आतंकी कासिम के सवाल पर अहमद पटेल जवाब दे। आगे केंद्रीय मंत्री नकवी ने कहा कि आतंकवाद से जुड़े कांग्रेस पार्टी के नेताओं के तार जुड़े है या नहीं इसका दूध का दूध और पानी का पानी होगा। राष्ट्रीय सुरक्षा ऐजंसियां इसकी जांच कर रही है।

Bharuch Hospital

वहीं, पूर्व केंद्रीय वित्तमंत्री पी चिदंबरम ने बीजेपी की ओर से अहमद पटेल का इस्तीफा मांग जाने पर हैरानी जताई है। उन्होंने कहा कि अहमद पटेल साल 2014 में ही अस्पताल के ट्रस्टी पद से इस्तीफा दे चुके थे। कांग्रेस ने शनिवार को इस मुद्दे पर बीजेपी पर पलटवार करते हुए कहा था कि बीजेपी अहमद पटेल की जीत पचा नहीं पा रही है। अहमद पटेल को फंसाया जा रहा है।

 P Chidambaram

गुजरात कांग्रेस के प्रभारी अशोक गहलोत ने कहा कि गुजरात में बीजेपी की कोई चाल नहीं चलने वाली है, गुजरात में बीजेपी विरोधी माहौल है। गौरतलब है कि बुधवार को एटीएस ने दो संदिग्ध आतंकियों को अरेस्ट किया था। इनमें से एक की पहचान कासिम टिंबरवाला के तौर पर हुई है जो अंकलेश्वर अस्पताल में काम करता था और दूसरा आतंकी उबैद वकील है।

IS terrorists

Desk Team