दिवाली से पहले गुजरात में हड़कंप, CM को छोड़कर सभी मंत्रियों ने दिया इस्तीफा, जानें क्या है कारण

Summary :

Gujarat Ministers Resign: दिवाली पास है और गुजरात से एक बड़ी खबर आई है, जिससे सियासी गलियारों का तापमान बढ़ा दिया है। गुजरात में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को छोड़कर सभी मंत्रियों के इस्तीफे स्वीकार कर लिए गए हैं। गुजरात में शुक्रवार सुबह 11:30 बजे नए मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। महात्मा मंदिर में होने वाले इस समारोह में अमित शाह और जेपी नड्डा मौजूद रहेंगे। Gujarat News Today: कल बनेगी नई कैबिनेट सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार, 17 अक्टूबर को सुबह 11:30 बजे गांधीनगर स्थित महात्मा मंदिर में नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर राज्यपाल…

Gujarat Ministers Resign: दिवाली पास है और गुजरात से एक बड़ी खबर आई है, जिससे सियासी गलियारों का तापमान बढ़ा दिया है। गुजरात में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को छोड़कर सभी मंत्रियों के इस्तीफे स्वीकार कर लिए गए हैं। गुजरात में शुक्रवार सुबह 11:30 बजे नए मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। महात्मा मंदिर में होने वाले इस समारोह में अमित शाह और जेपी नड्डा मौजूद रहेंगे।

Gujarat News Today: कल बनेगी नई कैबिनेट

Gujarat Ministers Resign
Gujarat Ministers Resign (credit-sm)

सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार, 17 अक्टूबर को सुबह 11:30 बजे गांधीनगर स्थित महात्मा मंदिर में नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर राज्यपाल आचार्य देवव्रत नवनियुक्त मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि इस मंत्रिमंडल विस्तार में करीब 10 नए चेहरों को शामिल किया जा सकता है, जबकि लगभग आधे मौजूदा मंत्रियों को बदला जा सकता है। फिलहाल गुजरात सरकार में मुख्यमंत्री सहित कुल 17 मंत्री हैं, जिनमें 8 कैबिनेट मंत्री और 8 राज्य मंत्री शामिल हैं। भारतीय संविधान के अनुसार, 182 सदस्यों वाली विधानसभा में अधिकतम 27 मंत्री नियुक्त किए जा सकते हैं।

Gujarat Cabinet News: मंत्रिमंडल में अचानक फेरबदल क्यों हुआ?

Gujarat Cabinet News
Gujarat Cabinet News (credit-sm)

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि बीजेपी इस मंत्रिमंडल फेरबदल के माध्यम से राज्य में नई ऊर्जा का संचार करना चाहती है और पार्टी के भीतर युवाओं को अहम जिम्मेदारी सौंपने का संकेत दे रही है। पार्टी की कोशिश है कि नए मंत्रिमंडल में पाटीदार समुदाय, ओबीसी और शहरी मतदाताओं के बीच संतुलन बना रहे। गुजरात की राजनीति में इस बदलाव को ‘मिशन 2027’ की तैयारी के तौर पर देखा जा रहा है, खासकर इसलिए क्योंकि पिछले कुछ वर्षों में आम आदमी पार्टी ने पाटीदार बहुल क्षेत्रों में अपनी पकड़ मजबूत की है।

Gujarat Ministers Resign: भूपेंद्र पटेल कब तक संभालेंगे गुजरात की सत्ता?

भूपेंद्र पटेल ने 12 दिसंबर 2022 को दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। अब वे अपने नए मंत्रिमंडल के साथ 2027 तक पार्टी को मजबूत करने और नरेंद्र मोदी के विकास मॉडल को आगे ले जाने की दिशा में काम करेंगे।

ALSO READ: Aaj Ka Mausam 15 Oct: ठंड आते ही दिल्ली मे छाई धुंध, जानें UP-बिहार से लेकर कश्मीर तक कैसा रहेगा मौसम

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।