5 शानदार कलर ऑप्शन्स, बेहतरीन फीचर्स के साथ TVS ने लॉन्च की अपनी पहली एडवेंचर टूरिंग बाइक, कीमत सिर्फ ₹1.99

Summary :

Apache RTX 300 Launched: TVS मोटर कंपनी ने अपनी पहली एडवेंचर टूरिंग बाइक Apache RTX 300 को भारत में लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती कीमत ₹1.99 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है। यह बाइक रॉयल एनफील्ड स्क्रैम 440, KTM 250 एडवेंचर और Yezdi एडवेंचर को टक्कर देने के लिए लाई गई है। आइए, जानते हैं इस बाइक के फीचर्स, इंजन और डिजाइन से जुड़ी अहम बातें। Apache RTX 300 Launched: नई टेक्नोलॉजी वाला RT-XD4 इंजन प्लेटफॉर्म यह मोटरसाइकिल TVS के नए RT-XD4 इंजन प्लेटफॉर्म पर तैयार की गई है। यह प्लेटफॉर्म खासतौर पर एडवेंचर राइडिंग को ध्यान में रखते हुए…

Apache RTX 300 Launched: TVS मोटर कंपनी ने अपनी पहली एडवेंचर टूरिंग बाइक Apache RTX 300 को भारत में लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती कीमत ₹1.99 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है। यह बाइक रॉयल एनफील्ड स्क्रैम 440, KTM 250 एडवेंचर और Yezdi एडवेंचर को टक्कर देने के लिए लाई गई है। आइए, जानते हैं इस बाइक के फीचर्स, इंजन और डिजाइन से जुड़ी अहम बातें।

Apache RTX 300 Launched: नई टेक्नोलॉजी वाला RT-XD4 इंजन प्लेटफॉर्म

यह मोटरसाइकिल TVS के नए RT-XD4 इंजन प्लेटफॉर्म पर तैयार की गई है। यह प्लेटफॉर्म खासतौर पर एडवेंचर राइडिंग को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। इसमें चार खास तकनीकें शामिल हैं:

  • डुअल ओवरहेड कैम जो बेहतर परफॉर्मेंस देता है।
  • डुअल ऑयल पंप जो इंजन की ठंडक बनाए रखता है।
  • डुअल कूलिंग जैकेट से इंजन ज्यादा देर तक स्मूद चलता है।
  • डुअल ब्रीदर सिस्टम जो इंजन को वेंटिलेशन में मदद करता है।

इंजन और परफॉर्मेंस

Apache RTX 300 में एक 299.1cc सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड DOHC इंजन है। यह इंजन:

  • 36PS की पावर 9000rpm पर देता है।
  • 28.5Nm टॉर्क 7000rpm पर जनरेट करता है।
  • इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स और असिस्ट-स्लिपर क्लच मिलता है।

यह बाइक चार अलग-अलग राइडिंग मोड्स के साथ आती है:

  • अर्बन (शहर में)
  • रेन (बारिश के लिए)
  • टूर (लंबी दूरी के लिए)
  • रैली (ऑफ-रोडिंग के लिए)

सस्पेंशन और राइडिंग एक्सपीरियंस

इस बाइक में सस्पेंशन सिस्टम को खास एडवेंचर राइडिंग के लिए डिजाइन किया गया है:

  • सामने इनवर्टेड कार्ट्रिज फोर्क्स हैं।
  • पीछे की ओर मोनो-ट्यूब सस्पेंशन विद फ्लोटिंग पिस्टन (MFP) मिलता है।
  • बाइक को हल्के स्टील ट्रेलिस फ्रेम पर बनाया गया है, जिससे इसका कंट्रोल और स्थिरता बेहतर होती है।
Apache RTX 300 Launched
Apache RTX 300 Launched, PHOTO (social media)

डिजाइन और कलर ऑप्शन्स

बाइक का डिजाइन रैली-स्टाइल से प्रेरित है। इसमें:

  • ‘I’ शेप वाली LED हेडलाइट्स
  • मस्कुलर फ्यूल टैंक
  • ट्रांसपेरेंट विंडस्क्रीन
  • फ्रंट बीक-लाइक डिज़ाइन शामिल हैं।
  • यह बाइक 5 रंगों में उपलब्ध है:
  • पर्ल व्हाइट
  • वाइपर ग्रीन
  • लाइटनिंग ब्लैक
  • मेटैलिक ब्लू
  • टार्न ब्रॉन्ज

इन रंगों को मैट और ग्लॉसी फिनिश के साथ डिटेलिंग दी गई है।

Apache RTX 300 Launched,
Apache RTX 300 Launched, PHOTO (social media)

Apache RTX 300 Features: फीचर्स और टेक्नोलॉजी

Apache RTX 300 में कई आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं, जैसे:

  • फुल-कलर TFT डिस्प्ले जो कॉल, SMS अलर्ट्स और GoPro कंट्रोल दिखाता है।
  • सेगमेंट-फर्स्ट मैप मिररिंग
  • ट्रैक्शन कंट्रोल (दो मोड्स)
  • ABS के लिए तीन मोड्स – रैली, अर्बन और रेन
  • टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS)
  • क्रूज कंट्रोल फीचर

यह भी पढ़ें: शानदार ऑफर्स के साथ दिवाली में घर लाएं Tata Motors, Kia, Hyundai की गाड़ियां! 5,000 से लेकर ₹7 लाख तक मिल रही बंपर छूट

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।