देश में एक ओर जहां सांप्रदायिक घटानाएं बढ़ती जा रही हैं, वहीं एक मुस्लिम युवक ने हनुमान मंदिर का जीर्णोद्धार कराकर हिन्दू-मुस्लिम भाईचारे की मिसाल पेश की है। गुजरात के अहमदाबाद निवासी मोइन मेमोन ने यहां 500 साल पुराने मंदिर की मरम्मत कराई है। इस काम के बाद मोइन अचानक चर्चा में आ गए हैं।
आपको बता दे कि अहमदाबाद में रहने वाले मोइन मेमोन के इस कार्य की चारों तरफ भूरि-भूरि प्रशंसा हो रही है। यह प्राचीन मंदिर अहमदाबाद के मिर्जापुर इलाके के हनुमान गली में स्थित है।
अहमदाबाद के मिर्जापुर में एक हनुमान मंदिर बहुत ही बुरे हाले में था। बताया जा रहा है कि यह मंदिर 500 साल पुराना है। इतना पुराना होने के कारण मंदिर की हालत बहुत ही जर्जर हो गई थी। मंदिर का भवन लगभग ढह चुका था। यहां श्रद्धालु आते पूजा करते और चले जाते। किसी ने भी मंदिर की हालत के तरफ ध्यान नहीं दिया।
इस मंदिर पर ध्यान गया एक मुस्लिम युवक का जिनका नाम मोईन मेमन है। मोईन मेमन पेशे से बिल्डर हैं। वह जब भी मंदिर के रास्ते से गुजरते तो इसके बार में सोचा करते थे। एक दिन उन्होंने मंदिर में जाकर वहां का मुआयना किया और अगले ही दिन मंदिर के कायाकल्प का काम शुरू कर दिया।
मोईन ने बताया कि वह बचपन से इस मंदिर से देखते आ रहे हैं। इसकी जर्जर हालत को देखकर दुख होता था। उन्होंने मंदिर के जीर्णोद्धार की बात वहां काम करने वाले पुजारी को बताई। पुजारी ने भी एक मुस्लिम द्वारा मंदिर के निर्माण पर खुशी जताते हुए इस पर अपनी सहमति दे दी। मेमन ने कहा कि सुकून शांति देश में रहेगी, इसके लिए हिन्दू-मुस्लिम भाइयों को एकजुट होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि मंदिर के निर्माण में उन्होंने इस बात का ध्यान रखा कि मंदिर का पुरात्व महत्व बरकरार रहे। मोईन इस पर कहते हैं कि वह खुद को भाग्यशाली मानते हैं कि तमाम हनुमान भक्तों के बीच इस काम के लिए उन्हें चुना गया।
बता दें कि मोईन मेमन पेशे से बिल्डर हैं। वह जब भी मंदिर के रास्ते से गुजरते तो इसके बार में सोचा करते थे। एक दिन उन्होंने मंदिर में जाकर वहां का मुआयना किया और अगले ही दिन मंदिर के कायाकल्प का काम शुरू कर दिया।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।


Download Android App
Download iOS App



