Gujarat: PM Modi नवसारी जिले में लखपति दीदियों से करेंगे संवाद

Summary :

PM Modi नवसारी में लखपति दीदियों को सम्मानित करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर गुजरात के नवसारी जिले के वानसी बोरसी गांव में लखपति दीदियों से संवाद करेंगे। वह 5 को लखपति दीदी प्रमाण पत्र से सम्मानित भी करेंगे। प्रधानमंत्री गुजरात सरकार के जी-सफल (आजीविका बढ़ाने के लिए अंत्योदय परिवारों के लिए गुजरात योजना) और जी-मैत्री (ग्रामीण आय में परिवर्तन के लिए व्यक्तियों की गुजरात मेंटरशिप और त्वरण) कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे।

Women’s Day पर PM Modi ने ‘नारी शक्ति’ को किया नमन, Social Media संभालेंगी प्रेरक महिलाएं

जी-मैत्री योजना उन स्टार्टअप्स को वित्तीय सहायता और सहयोग प्रदान करेगी जो ग्रामीण आजीविका के लिए अनुकूल वातावरण बनाने के लिए काम कर रहे हैं। जी-सफल गुजरात के दो आकांक्षी जिलों और 13 आकांक्षी ब्लॉकों में अंत्योदय परिवारों की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को वित्तीय सहायता और उद्यमशीलता प्रशिक्षण प्रदान करेगा।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शनिवार को गुजरात के नवसारी जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था के लिए पूर्णतः महिला पुलिस बल तैनात किया जाएगा। यह ऐतिहासिक कदम भारत के इतिहास में पहली बार उठाया जा रहा है, जब किसी प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था की देखरेख केवल महिला पुलिसकर्मी करेंगी।

गुजरात सरकार के गृह राज्य मंत्री हर्ष सांघवी ने जानकारी साझा करते हुए कहा कि यह विशेष पहल महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। यह फैसला महिला सुरक्षा और उनके सामाजिक योगदान को मान्यता देने के लिए उठाया गया है। वहीं पीएम मोदी ने नारी शक्ति को नमन करते हुए देशवासियों को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी हैं।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.