गुजरात में आज हुई एक सड़क दुर्घटना में 18 लोगों के मारे जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया। भावनगर के पास एक राजमार्ग पर सीमेंट लदा एक ट्रक पलट जाने से उस पर सवार कम से कम 18 व्यक्तियों की मौत हो गई।
पीएमओ ने मोदी के हवाले से ट्विटर पर लिखा , ‘‘ एक दुर्घटना में जिन लोगों की जान गई है मेरी संवेदना उनके परिवारों के साथ है। मैं दुर्घटना में घायल हुए लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। ’’
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।


Download Android App
Download iOS App



