गुलाब शरबत विवाद: कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने बाबा रामदेव पर केस दर्ज कराया

Summary :

रामदेव के बयान पर गरमाई सियासत, दिग्विजय सिंह ने ठग बताया

बाबा रामदेव के गुलाब शरबत पर दिए गए बयान के बाद सियासी हंगामा मच गया है। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने बाबा रामदेव पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। सिंह ने कहा कि रामदेव ने कोरोना के समय भी बिना नियमों के कोरोनिल दवा बनाई थी और अब शरबत बेचने के लिए हिंदू-मुस्लिम की बात कर रहे हैं।

बाबा रामदेव के एक बयान के बाद सियासत गर्मा गई है जहां बाबा रामदेव ने कहा था कि  पतंजलि का गुलाब शरबत पीना चाहिए इससे गुरुकुल का निर्माण होगा, साथ ही कोल्ड ड्रिंक्स की तुलना टॉयलेट क्लीनर से की थी। इसी बयान को लेकर अब कांग्रेस के नेता दिग्विजय सिंह ने बाबा रामदेव पर आरोप लगाया है साथ ही उनके द्वारा दिए गए बयान का विरोध भी किया है। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का कहना है कि बाबा रामदेव ठग है और उन्हें व्यापारी करार दिया है।

दिग्विजय सिंह ने लगाए आरोप

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि कोराना के समय में भी बाबा रामदेव ने कोरोनिल दवा का बिना किसी नियमों के तहत निर्माण किया था। कई कंपनियों में झूठे आरोप भी लगाए है। अब वह शरबत बेचने के लि हिंदू-मस्लिम की बात कर रहें है। इसी विवाद को लेकर दिग्विजय सिंह ने केस दर्ज करा दिया है। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने मांग उठाते हुए कहा कि धार्मिक भावना को  ठेस पहुंचाने पर बाबा रामदेव पर IT ACT के तहत केस दर्ज होना चाहिए।

बाबा रामदेव का बयान

 योगा के गुरू रामदेव बाबा के बयान से सियासत गर्मा गई है। बता दें कि बाबा रामदेव ने गुलाब शरबत पर एक विडियो साझा किया था जिसमें उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा था कि शरबत बनाने वाली कंपनी अपने शरबत बेचने की कमाई का प्रयोग मस्जिदों में खर्च करती है। इसी बयान को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। इतना ही नहीं बाबा रामदेव ने कोल्ड ड्रिंक्स की तुलना टॉयलेट क्लीनर से की थी।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।