पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने शुक्रवार को कहा कि सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव ने दुनिया को एकजुट करने और धर्मनिरपेक्षता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सिख गुरु ने जो आदर्श स्थापित किए, वे आज भी प्रासंगिक है।
उन्होंने यहां एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘गुरु नानक देव का 550वां प्रकाशपर्व मौका है जब हम पीछे उस दौर पर विचार करें जब गुरु नानक रहते थे और उन्होंने दुनिया को एकजुट होने का संदेश दिया। उन्होंने धर्मनिरपेक्षता सुनिश्चित करने का संदेश दिया जो समुदायों को एकजुट करती है और उनके द्वारा स्थापित आदर्श आज भी प्रासंगिक है।’’
सिंह ने कहा कि सिख धर्म के संस्थापक के प्रकाशपर्व को पंजाब के लोगों को एकजुट करने के मौके के तौर पर मनाया जाना चाहिए , चाहें वे कहीं के भी हों।


Download Android App
Download iOS App



